POLITICS; सीएम साय बोले-‘मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें केवल कयासों पर आधारित हैं और किसी भी विषय को लेकर अटकलें लगाई जा सकती हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि उनका दौरा मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव या फेरबदल से जुड़ा हो सकता है। इसे लेकर लगातार अटकलों का दौर जारी था।

इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि उनके दिल्ली दौरे का मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली नीति आयोग की बैठक और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।

इसलिए लागाई जा रही है अटकलें

राज्य में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा पिछले कुछ दिनों से इसलिए तेज हो गई थी क्योंकि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को इससे जोड़कर देखा जाने लगा। भाजपा संगठन और सरकार से जुड़े नेताओं की गतिविधियों के बीच राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जाने लगे कि सरकार में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

कामकाज और संगठनात्मक समीकरण

इसके अलावा सरकार के गठन को काफी समय बीत जाने के बाद समय-समय पर विभागों में फेरबदल और राजनीतिक व क्षेत्रीय संतुलन को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। कुछ मंत्रियों के कामकाज और संगठनात्मक समीकरणों को लेकर भी अटकलों का दौर जारी था। हालांकि सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिलहाल विराम लगने की संभावना है। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका दिल्ली दौरा पूरी तरह से निर्धारित सरकारी और संगठनात्मक बैठकों के लिए है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEET PAPER;‘श‍िक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो…’, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

    नईदिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी कि 06 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शनिवार…

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..