POLITICS; कांग्रेस विधायकों के स्पेशल विमान की वापस कराई गई लैंडिंग, मीनाक्षी बोलीं- षडयंत्र हुआ है, भारत निर्वाचन आयोग जाएगी कांग्रेस

भोपाल,  मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा खेला हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने फैसला लिया। इधर, कर्नाटक जा रहे कांग्रेस विधायक स्पेशल विमान से उतर गए। भोपाल एयरपोर्ट पर टेक ऑफ होते ही विमान की वापस लैंडिंग कराई गई। नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस भारत निर्वाचन आयोग जाने का निर्णय लिया है।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले ही सियासी उथल पुथल मची हुई है। भाजपा ने नामांकन के आखिरी दिन तीसरी सीट पर महेश केवट का पर्चा दाखिल कराया। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई। वहीं कांग्रेस ने खरीद फरोख्त और क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं को देखते हुए अपने विधायकों को कर्नाटक भेजने का फैसला लिया था।

कांग्रेस विधायक मंगलवार को भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र पर लिखित आपत्ति दर्ज कराई और निरस्त करने की मांग की। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी ने तेलंगाना में चल रहे एक कानूनी मामले की जानकारी को अपने हलफनामे में छुपाया है। इस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन रद्द करने का फैसला लिया।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने की खबर मिलते ही कांग्रेस विधायक का विमान टेक ऑफ करते ही वापस लैंड हो गया। कांग्रेसी विधायक के स्पेशल विमान को वापस भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। आपको बता दें कि कांग्रेस के 38 विधायक अपने परिवार के साथ बेंगलुरु के लिए रवाना हो रहे थे।

इधर, मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर आपत्ति को लेकर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने महत्वपूर्ण जानकारी को छुपाया। उन्हें ये जानकारी नहीं छुपानी थी। कांग्रेस ने नियमों का उल्लंघन किया। वहीं विधायकों को कर्नाटक भेजने पर कहा कि कांग्रेस को कहां रहना है, यह कांग्रेस तय करेगी। हमारे विधायक तो अपने क्षेत्र में काम कर रहे है। विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस नहीं डरती है, अब क्यों डर रही है ?

वहीं राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि पार्टी निर्णय लेगी। मेरे साथ षड्यंत्र हुआ है। नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस ने हमला बोला हैं। पार्टी का कहना है कि वह अब भारत निर्वाचन आयोग जाएगी। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल इलेक्शन कमीशन जाएगा। केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल 9 जून को शाम 7.30 बजे निर्वाचन सदन में भारत निर्वाचन आयोग से मुलाकात करेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नेहरू बनाम मोदी…

    आज का दौर आम पाठकों को डाटा ग्राफिक्स के जरिए तुलनात्मक रूप से जानकारी देने का जमाना है। तुलना  हमेशा प्रेरणा देने के लिए ही नहीं की जाती है।एक पक्ष…

    POLITICS; सीएम साय बोले-‘मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें केवल कयासों पर…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..