NEET; परीक्षा 21 जून को, 15 मिनट बढ़ेगा नीट पेपर का समय, न फीस, न रजिस्ट्रेशन, अगले साल से ऑनलाइन परीक्षा

नईदिल्ली,  नीट परीक्षा रद्द होने के बाद नई डेट घोषित की गई। नीट री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। नीट यूजी परीक्षा अगले साल से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। वहीं इस साल पेपर के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस पर डिटेल में जानकारी दी है। उनका कहना है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीट पेपर कैंसिल करने का कड़ा फैसला लेना पड़ा। पेपर लीक को लेकर सरकार चिंतिंत है। छात्रों के प्रति सरकार की पूरी संवेदनाएं हैं। नीट पेपर लीक और गड़बडी के माफिया के खिलाफ अभियान जारी है।

नीट यूजी की परीक्षा 3 मई को देशभर में आयोजित की गई थी। इसके बाद पेपर लीक और परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी होने की जानकारी सामने आते ही इसकी जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया था। मामले की जांच चल रही है। पुलिस मास्टरमाइंड की तलाश में हैं। एजेंसियों की तरफ से दावा किया गया कि नीट पेपर लीक की कथित तौर पर शुरुआत नासिक से हुई। इसके बाद राजस्थान, उत्तराखंड, केरल, समेत अन्य जगहों पर गेस पेपर पहुंचा। कड़ी निगरागी और सुरक्षा के इंतजाम के बाद भी पेपर लीक कैसे हुआ?  इस जगह हर एंगल से जांच की जा रही है।

शिक्षा मंत्री ने कहा, “हम अनुचित तरीकों के प्रति बिल्कुल भी सहनशीलता नहीं रखते और परीक्षा माफिया के खिलाफ यह एक लंबी लड़ाई है. विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गलत सूचना फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, व्यवस्था को चुनौती दी जा रही है और इसे देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी गई है, जिसने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. यह जांच भ्रष्टाचार की तह तक जाएगी. हम इस बार अनुचित तरीकों को होने नहीं देंगे. सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत दुखी और चिंतित हैं, लेकिन राष्ट्रहित में हमें यह कठिन निर्णय लेना पड़ा.”

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EC; विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली की प्रारूप सूची प्रकाशित, प्रदेश में 1.90 करोड़ मतदाता

    रायपुर, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में चलाए जा रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027) के तहत 12 नवम्बर को…

    RAILWAY; पेंशनभोगियों के लिए रायपुर रेल मंडल के 7 स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) शिविरों…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत