CRICKET;भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम आज पहुंचेगी रायपुर,मैच के पहले कल नेट प्रैक्टिस

 रायपुर, रांची में वनडे सीरिज की जीत के साथ शुरुआत करने के बाद टीम इंडिया सोमवार शाम को रायपुर पहुंचेगी. साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी भी चार्टेड प्लेन से पहुचेंगे. इसके दूसरे दिन यानी 2 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे दक्षिण अफ्रीका और शाम 5.30 बजे भारतीय टीम प्रैक्टिस सत्र में शामिल होगी. नवा रायपुर के शहीद वीर नारायाण सिंह स्टेडियम में 3 दिसंबर को वनडे सीरिज का दूसरा मुकाबला मैच खेला जाएगा.

बीसीसीआई के क्यूरेटर्स ने मैच के लिए मैदान और पिच टेकओवर कर लिया है. क्यूरेटर्स ने रविवार को बताया कि रायपुर स्टेडियम की आउटफील्ड रांची स्टेडियम से तेज रहेगी, क्योंकि यहां मैदान में नियमित फर्टिलाइजर के उपयोग के साथ ही समय पर वाटरिंग और खुली धूप के कारण यह बेहतर बन चुका है. पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है. दूसरे सत्र में ओस के कारण यहां की बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को मुश्किल होगी. लक्ष्य बचाने उतरे गेंदबाजों को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है. बीसीसीआई के क्यूरेटर्स आने के साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के क्यूरेटर्स अभी पिच को बेहतर बनाने के लिए रोलिंग हल्के रोलर से कर रहे हैं. इसके बाद रात में ओस से बचाने के लिए इसे ढंका जा रहा है. यहां दोपहर 2 बजे की धूप सेंटर पिच नंबर 5 व 6 को दी जा रही है.

स्टेडियम के पास काउंटर पर असमंजस

बूढ़ातालाब किनारे इंडोर स्टेडियम में ऑनलाइन टिकट बुकिंग वालों को 2 दिसंबर की शाम तक ही फिजिकल टिकट मिल पाएगी. क्रिकेट संघ ने इसके बाद दर्शकों की सुविधा के लिए नवा रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास उपयुक्त जगह पर अस्थायी टिकट काउंटर खोलने की अनुमति नवा रायपुर विकास प्राधिकरण से मांगी थी. उसका जवाब अब तक नहीं आ पाया, इसलिए तीन दिसंबर को खुलने वाले काउंटर पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

पहली बार लगेगा स्पाइडर कैमरा

रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बीसीसीआई की ब्रॉडकॉस्टिंग टीम ने मैदान के ऊपर बीचों-बीच स्पाइडर कैमरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसी के साथ मैदान के चारों ओर लगभग 4 अल्ट्रा क्वालिटी के 40 अतिरिक्त कैमरे भी लगाये जा रहे हैं. इसी प्रकार स्टेडियम के चारों ओर अधिकृत विज्ञापन एजेंसियों के बोर्ड बाउंड्री के पार लगाने का काम 1 दिसंबर को सुबह से शुरू कर दिया जाएगा.

  • Related Posts

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    मुंबई,  भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेडे के मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच की कहानी ही बदल दी। अक्षर…

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति