NAXALITE; बस्तर में नक्सलियों ने जवानों से भरी गाड़ी को उड़ाया, 7 जवानों के शहीद होने की खबर

जगदलपुर, अबूझमाड़ के दक्षिणी हिस्से में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों के पिकअप वाहन को सोमवार दोपहर को नक्सलियों ने विस्फोट से उड़ा दिया है। इसमें दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के सात जवानों के बलिदान होने की सूचना आ रही है।

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात बीजापुर जिले के कुटरू–बेदरे मार्ग पर अमेली के पास हुई है। रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान लौट रहे थे।

चार दिन तक जंगल में चले थे

चार दिन तक जंगल में पैदल चलने के बाद जवान थके हुए थे, इसलिए वे पिकअप वाहन में सवार हो गए। विस्फोट के समय वाहन में लगभग 20 जवान सवार थे। दुर्घटना की सूचना के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटनास्थल की ओर निकल गए हैं। घायल जवानों को वहां से निकालने बचाव अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

बता दें कि इस मुठभेड़ में डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए थे। वे आत्मसमर्पित नक्सली थे। 2017 में उन्होंने समर्पण किया था। 2019 में वह जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) में शामिल हुआ था। इसके बाद वह लगातार कई मुठभेड़ में शामिल रहा है। वहीं इस मुठभेड़ में सोमवार को एक और पुरुष नक्सली का शव मिला है।

  • Related Posts

    TRAFFIC;चालानी के साथ सख्त एक्शन, राजधानी में सड़क किनारे ट्रक पार्क करने वाले 3 चालकों पर FIR

    रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘पत्रिका’ में ‘मौत को…

    SCHOOL; शिक्षा मंत्री के इलाके के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    दुर्ग, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र