NIA;भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में NIA का छापा, विधानसभा चुनाव के दौरान नारायणपुर में हुई थी हत्‍या

रायपुर, राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी ने विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान नारायणपुर के भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या और टेरर फंडिंग की जांच शुरू करते हुए बुधवार को बस्तर में तकरीबन 10 जगह छापेमारी की है।इसमेंं 13 लाख रुपये नगद एवं 8 मोबाईल जब्त किए गए है।

सूत्रों के अनुसार एक और टीम ने गरियाबंद में पोलिंग पार्टी पर नक्सली हमले की जांच के सिलसिले में तीन-चार परिसरों पर छापे मारे हैं। ज्यादातर छापे उन परिसरों पर पड़े हैं, जिनके नाम नक्सलियों से नजदीकियों को लेकर उठते रहे हैं। एनआईए ने आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा बस्तर छापे में लगभग 10 लाख रुपये और गरियाबंद केस से जुड़े छापे में लगभग तीन लाख रुपये जब्त करने की जानकारी है।

एनआइ ने छापे की जानकारी अपनी अधिकृत वेबसाइट पर शेयर की है। जिसके मुताबिक एनआईए ने बस्तर में बुधवार को नारायणपुर जिले के तोयनार, कौशलनार, धौड़ाई, कोंगेरा और बड़े नहोद गांवों पर 10 से ज्यादा जगह छापे मारे हैं। सभी गांव नक्सल प्रभावित हैं। यहां से एनआईए ने कई मोबाइल फोन, एक टैबलेट, 9.90 लाख रुपये तथा नक्सली पर्चे भी बरामद किए हैं। छापे में एनआईए को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

गरियाबंद के बड़ेगोबरा इलाके में भी जांच

इधर, सूत्रों के अनुसार एनआइए की टीम ने 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी पर हमले की जांच भी शुरू कर दी है। इस हमले में नक्सली कनेक्शन की आशंका जताई गई थी। हमले में आइटीबीपी का एक जवान घायल हुआ था। जानकारी के मुताबिक एनआईए ने बड़े गोबरा इलाके के कुछ परिसरों को जांच के दायरे में लिया है। यहां से भी कुछ मोबाइल फोन और करीब तीन लाख रुपये जब्त करने की खबर है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला…

    MURDER; पत्नी का गला काटा…फिर सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति, दहशत में आए लोग

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर दिलदहल जाएगा. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…