POLITICS; नितिन गडकरी की खरी-खरी-‘सरकार बहुत ‘निकम्मी’ होती है…’, ये चलती गाड़ी को पंक्चर कर देंगे…

नागपुर, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सरकारी तंत्र और व्यवस्था पर तीखाप्रहार किया. उन्होंने कहा- ‘मेरे चार साल के अनुभव के बाद मुझे समझ में आया कि सरकार बहुत निकम्मी चीज होती है. ये लोग चलती गाड़ी को पंक्चर करने में माहिर हैं.’ यह बयान उन्होंने नागपुर में 300 स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की अपनी इच्छा को लेकर सरकारी सुस्ती पर निराशा जताते हुए दिया.

बागी हुए गडकरी!

‘स्पोर्ट्स एज अ करियर’ सेमीनार में बोलते हुए गडकरी ने बताया कि वे नागपुर में 300 स्टेडियम बनाना चाहते हैं, लेकिन सरकारी प्रक्रियाएं और नौकरशाही इसमें बाधा डाल रही हैं. उन्होंने कहा कि नगर निगम और नागपुर सुधार प्रन्यास (NIT) जैसी संस्थाएं कार्यक्षमता में कमी के कारण प्रोजेक्ट्स को अटका देती हैं. गडकरी ने दुबई के एक स्टेडियम मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा कि निजी संचालकों से प्रेरणा लेकर वे न्यूनतम शुल्क के साथ स्टेडियम संचालित करना चाहते हैं.

‘मुफ्त की चीज की कद्र नहीं’- गडकरी

गडकरी ने मुफ्त योजनाओं (फ्रीबीज) की संस्कृति पर भी जबरदस्त कटाक्ष किया. उन्होंने कहाकि ‘राजनीति में फोकट का बाजार लगा रहता है, हर कोई सब कुछ मुफ्त में चाहता है, लेकिन मैं फोकट में कुछ नहीं देता.’ उन्होंने जोर देकर कहा कि मामूली शुल्क लेना जरूरी है, क्योंकि मुफ्त की चीजों की कद्र नहीं होती. गडकरी ने युवाओं को मेहनत और आत्मनिर्भरता की सलाह देते हुए कहा कि खेल और राजनीति ‘नशे’ की तरह हैं, जो सोचने की शक्ति को प्रभावित करते हैं.

सत्ता पर गडकरी की खरी-खरी

गडकरी ने अपने बयान में राजनीति को ‘नशे’ से जोड़ा और कहा कि सत्ता, संपत्ति और सौंदर्य क्षणभंगुर हैं. उन्होंने कहा- ‘जब अच्छे दिन होते हैं, तो तारीफ करने वाले बहुत मिलते हैं, लेकिन बुरे वक्त में कोई साथ नहीं देता.’ उन्होंने यह भी बताया कि वे बिना वित्तीय विशेषज्ञता के भी 5 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को अंजाम दे चुके हैं, जो उनकी कार्यक्षमता को दर्शाता है.

  • Related Posts

    CJP; सुको के ‘यात्रा मत करो’ वाले बयान पर भड़के सीजेपी के सौरभ दास, बोले- सिस्टम ने हमें कॉकरोच बना दिया

     नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हवाई किराया बढ़ाए जाने के मामले में तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. लेकिन इस दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि हवाई…

    POLITICS; US मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प के करीबी को मात देने वाली पिया डांडिया ने रचा इतिहास, जयपुर से खास रिश्ता

    फ्लोरिडा, एजेंसी, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. CNN के मुताबिक मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स हाउस और सीनेट…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश