POLITICS; सरायपाली में 1.67 करोड के 13 विकास कार्यों का किया लोकापर्ण एवं भूमिपूजन

0 उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया

महासमुंद, जिले के नगर पालिका परिषद सरायपाली के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर नगर क्षेत्र में कुल 13 विकास कार्यों का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन कर नगरवासियों को 167.37 लाख रुपये की सौगात दी।

उपमुख्यमंत्री ने कुल 7 कार्य, लागत 87.36 लाख रूपये का लोकार्पण किया। जिसमें घंटेश्वरी मंदिर के पास अटल परिसर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना सहित सौंदर्यीकरण कार्य 28.16 लाख रुपए , अघरिया समाज छात्रावास परिसर में डोम निर्माण कार्य 30.00 लाख, वार्ड क्रमांक 02, 05, 09, 12 एवं 15 में बस स्टॉप निर्माण कार्य 29.20 लाख रुपए का कार्य शामिल है।

इसी तरह भूमिपूजन कार्य अंतर्गत कुल 6 कार्य, लागत 80.01 लाख रुपए जो 15वें वित्त आयोग अंतर्गत शामिल है , जिनमें वार्ड क्रमांक 05 में तालाब से बस स्टॉप तक विद्युतीकरण कार्य 4.23 लाख, वार्ड क्रमांक 01 में पाइपलाइन विस्तार कार्य 6.23 लाख, वार्ड क्रमांक 05 में तालाब से बस स्टॉप तक फुटपाथ निर्माण कार्य 15.70 लाख, वार्ड क्रमांक 05 में सरसीवां रोड पर शेड निर्माण कार्य 25.79 लाख,पीवीसी टंकी स्थापना एवं पाइप लाइन विस्तार कार्य 10.76 लाख, वार्ड क्रमांक 01 में सम्पवेल निर्माण कार्य 17.30 लाख रुपए शामिल है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचे। सरायपाली क्षेत्र के विकास के लिए यह सिर्फ एक शुरुआत है, आने वाले समय में और भी बड़ी योजनाएं लाई जाएंगी। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद, बसना विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येत राम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व