POLITICS; मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- ‘किसी को छटपटाने की आवश्यकता नहीं’

 रायपुर, छत्तीसगढ़ में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सधे हुए अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कुछ ना कुछ पद तो खाली होते ही हैं, जब ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री तय करेंगे। डिप्टी सीएम शर्मा ने आगे कहा मंत्रिमंडल बना है और कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। इसमें इतनी छटपटाहट क्यों है? किसी को छटपटाने की आवश्यकता नहीं है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह भी बताया कि राज्य सरकार पंचायत स्तर पर घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए एक नई व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि “फिलहाल निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन इस पर गंभीर चर्चा चल रही है।” पंचायतों में पहले से 16 प्रकार की पंजियां (रिकॉर्ड रजिस्टर) रखी जाती हैं। अब एक नई पंजी जिसे ‘पलायन पंजी’ या ‘श्रमवीर पंजी’ कहा जा सकता है लाने की योजना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पंजी के माध्यम से गांव में पहले से रहने वालों की एक सूची तैयार की जाएगी और जो लोग बाद में आकर बसेंगे, उनकी अलग सूची बनेगी। उन्होंने कहा गांवों में भी बड़ी संख्या में बाहरी लोग घुसपैठ कर रहे हैं, इसलिए उन्हें चिन्हित करने के लिए यह व्यवस्था जरूरी है।

अधिकारियों के गलत व्यवहार पर होगी सख्त कार्रवाई

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा नारायणपुर में अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दो टूक कहा, अगर कोई अधिकारी जनप्रतिनिधियों या आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि सामान्य जन के साथ भी यदि कोई अधिकारी अनुचित व्यवहार करता है तो सरकार उसे गंभीरता से लेगी और निर्णय लेकर कार्रवाई करेगी।

तोमर बंधुओं पर कार्रवाई जारी

तोमर बंधुओं के दफ्तर पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई है। यह तो सिर्फ शुरुआत है, तोमर बंधुओं के खिलाफ आगे और भी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि न्यायालय द्वारा तय किए गए मापदंडों का पूरी तरह पालन किया जाएगा और उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई होगी।

भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को कवर्धा में भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक किया। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी थे। श्रद्धा और आस्था से भरे इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने भगवान भोरमदेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदनकिया. राजधानी से कवर्धा रवाना होने से पहले रायपुर स्थित पुलिस लाइन के स्टेट हैंगर में “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

  • Related Posts

    POLITICS; पंजाब में AAP के 2 विधायकों का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका, एक दिन पहले ही आई थी लिस्ट

    नईदिल्ली, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिले…

    POLITICS; 30 महीने बाद जागे रायपुर ग्रामीण विधायक, लेकिन जमीनी हकीकत से फिर भागे!

    रायपुर, चुनाव नजदीक आते ही रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू को 30 महीने बाद पहली बार बिरगांव निगम के कामों की समीक्षा की याद आई। लेकिन जिस निगम के कामों…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश