POLITICS; आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों की इज्जत तार तार,एक की गलती की सजा लाखों को दी गई

रायपुर, हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाखों की संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने की गारंटी रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य में आबकारी आरक्षक की भर्ती के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में गारंटी फ्लाप हो गई है।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने आरोप लगाया है कि एक की गलती की सजा लाखों लोगों को नहीं मिलना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य में रविवार को आबकारी आरक्षक के भर्ती के लिए व्यापम द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवकों व युवतियों के इज्जत को तार-तार करते हुए उनकी बेइज्जती की गई है। परीक्षा केंद्रों में दो घंटा पहले आवेदकों को बुलाकर बिलासपुर जिले में दो लड़कियों के द्वारा नकल की घटना का बदला लाखों लोगों से लिया गया। लड़कियों के कान के गहने, सिंगार, मंगल सूत्र, वस्त्र तक उतरवाकर तलाशी ली व‌ परीक्षा केन्द्रों में पड़े लठ्ठे के कपड़े से सिलाई कर अंग ढकने की व्यवस्था कर परीक्षा में शामिल कराया गया। व्यापम ने बेरोजगारों के इज्जत के साथ खिलवाड़ तो किया ही है आर्थिक लाभ भी कमाया है।

श्री झा ने कहा हे कि अकेले रायपुर जिले में लगभग 34 हज़ार आवेदकों में से मात्र 25 हजार आवेदक परीक्षा में शामिल हो पाएं। मात्र 200 पदों पर भर्ती के लिए पूरे प्रदेश में लगभग तीन लाख आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किया था। व्यापम ने आवेदको को बेज्जती करने के साथ-साथ अनुसूचित जाति, जनजाति के आवेदकों से ₹200 शुल्क तथा ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के आवेदकों से 250/-रू शुल्क लिया था। व्यापम के निर्देश के तहत जो परीक्षा में शामिल होकर अनुत्तीर्ण होंगे, उनकी राशि वापस की जाएगी जो परीक्षा में शामिल नहीं हुए उनकी राशि  डूबत खाते में जाएगी।  3 लाख में लगभग आधे लोग इस बेज्जती पूर्ण प्रक्रिया के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। वह राशि व्यापम हड़प कर उसी राशि से पूरे परीक्षा का खर्च निकालेगी।

श्री झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस घटना की छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को अपमानित करने की शिकायत करते हुए मांग की है कि ऐसे नियम बनाने वाले व्यापम के अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर जांच किया जाए। पूरे प्रदेश में लगभग तीन लाख आवेदक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए थे। क्योंकि यही नियम पीएससी एवं यूपीएससी जैसे बड़े पदों के लिए क्यों लागू नहीं किया गया। छोटे पदों पर बेरोजगारों को नौकरी देना तो दूर उनके इज्जत को तार तार किया गया है। 

नकल रोकने में असफल व्यापम ने किया परीक्षार्थियों को परेशान

 यूपीएससी की तर्ज पर राज्य में भर्ती परीक्षायें आयोजित करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार सुचारू रूप से एक भी परीक्षा आयोजित नहीं कर पा रही है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल हो रही थी अब व्यापम की गलतियों की वजह से सैकड़ो परीक्षार्थी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। व्यापम नकल रोकने में असफल साबित हो गई है और अपनी असफलताओं का गुस्सा वह परीक्षार्थियों के ऊपर उतार रही है। आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में व्यापम के मनमानी के चलते सैकड़ो परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित हो गए। आबकारी आरक्षक में चयनित होने से चूक गए। व्यापम में जानबूझकर किया है ताकि प्रदेश के युवा को सरकारी नौकरी का जो अवसर मिला है उसे चूक जाए।

  • Related Posts

    US; अमेरिका मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की आंधी, उड़ गए रिपब्लिकन के जमे-जमाए किले, कैंप में सन्नाटा

    वाशिंगटन , एजेंसी, अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. 3 नवंबर को हुए चुनाव में लाखों मतदाताओं ने…

    POLITICS; पंजाब में AAP के 2 विधायकों का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका, एक दिन पहले ही आई थी लिस्ट

    नईदिल्ली, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिले…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश