EXAM; 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षा आज से शुरू,अनुपस्थिति पर नहीं मिलेगा दोबारा मौका   

रायपुर, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से प्रारंभ होने वाली है. बाह्य परीक्षकों की उपस्थिति में होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा. माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा इस बार 20 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही है. इसके कारण ही प्रैक्टिकल परीक्षा भी 10 दिन पहले होगी. मंडल ने प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 1 से 20 जनवरी की तिथि तय की है.

हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य अपनी सुविधा के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेंगे. प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए माशिमं ने पहले ही गाइड लाइन जारी की है. जिसके अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है. होगी. इसकी जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की अनुपस्थित विद्यार्थियों को किसी भी स्थिति में विशेष अनुमति नहीं मिलेगी और न ही दोबारा अवसर दिया जाएगा. प्रैक्टिकल परीक्षा माशिमं द्वारा नियुक्त बाह्य परीक्षक की उपस्थिति में संपन्न होगी. स्कूल अपनी मर्जी से बाह्य परीक्षक नियुक्त नहीं कर सकते. यदि ऐसा किया जाता है तो प्रैक्टिकल परीक्षा मान्य नहीं की जाएगी. वहीं आंतरिक परीक्षक की नियुक्ति संस्था स्तर पर की जाएगी. संस्था स्तर पर विषय शिक्षक को ही आंतरिक परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे. प्रोजेक्ट वर्क के लिए बाह्य परीक्षक की नियुक्ति मंडल द्वारा नहीं की जाएगी.

प्रायोगिक परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण

मंडल के अधिकारी प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान आकस्मिक निरीक्षण करेंगे. ऐसे में प्रैक्टिकल परीक्षा को गंभीरता से लेते हुए संपन्न कराने निर्देशित किया गया है. प्रैक्टिकल परीक्षा हेतु गत वर्षों की बची हुई उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग किया जाएगा. कमी होने पर स्थानीय स्तर पर व्यवस्था करने कहा गया है. पात्रता के अभाव में निरस्त किए गए विद्यार्थियों के प्रायोगिक अंक मंडल द्वारा अमान्य किए जाएंगे.

  • Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार