FOOD; नैवेद्य और गुजरात मिष्ठान पर निगम ने ठोका जुर्माना, मिनी एसटीपी लगाने नोटिस किया जारी

रायपुर, नगर निगम क्षेत्र के नैवेद्य फैक्ट्री और गुजराती मिष्ठान भंडार पर निरक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है. स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही के जन शिकायत पर सफाई व्यवस्था की पड़ताल में नैवेद्य फैक्ट्री द्वारा नगर निगम की नालियों में कचरा डाले जाने से नालियां जाम होने की जनशिकायत सही पाई गई. स्वास्थ्य अधिकारी ने फैक्ट्री संचालक पर तत्काल 10 हजार रुपए का जुर्माना करते हुए स्वच्छता व्यवस्था सुधारने निर्देश दिए.

इसी प्रकार जोन 4 क्षेत्र के गुजराती मिष्ठान भंडार के औचक निरीक्षण के दौरान एसटीपी नहीं मिलने पर डॉ. पाणिग्रही ने मिनी एसटीपी लगाए जाने नोटिस जारी कर निर्देश दिए. एसटीपी नहीं मिलने पर तत्काल 5 हजार रुपए ई जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई के दौरान नगर निगम जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर, निगम मुख्यालय के स्वच्छता निरीक्षक गिरिजेश तिवारी की उपस्थिति रही.

हॉटल में गंदगी, जुर्माना

नगर निगम जोन 10 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने हॉटल गुरुकृपा की स्वच्छता का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान हॉटल में गंदगी पाई गई. जन शिकायत सही मिलने पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने हॉटल संचालक पर 2,500 रुपए का ई जुर्माना किया.

  • Related Posts

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    ACB; प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग

    बिलासपुर, छत्तीसागढ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती