NAXALITE; नक्सलियों की टूटती कमर, दंतेवाड़ा में 18 महिला नक्सली समेत 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी बीच आज दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने सरेंडर किया. ये सभी नक्सली लोन वर्राटू अभियान के तहत आत्मसमर्पण करेंगे. इसमें पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन कड़ती अपनी पत्नी सुमित्रा कड़ती के साथ सरेंडर कर रहे हैं. वहीं इस सरेंडर में प्रदेश के बाहर के भी नक्सली शामिल हैं.

 छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब खात्मे की कगार पर है. सुरक्षा बलों ने नक्लियों की मांद में घुसकर कई बड़े माओवादी लीडरों को भी ढेर कर दिया है. साथ ही सरकार की पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर माओवादी लगातार सरेंडर कर रहे हैं. नक्सल उन्मूलन में लगातार मिल रही सफलता का श्रेय लेने अब सरकार और विपक्ष में बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस का कहना है कि उनके बनाए गए रोडमैप पर बीजेपी काम कर रही है, जिसकी वजह से सफलता मिल रही है. विपक्ष के इस बयान पर अब डिप्टी सीएम अरुण साव ने जमकर पलटवार किया है.

कुछ दिनों में बस्तर नक्सल मुक्त होगा

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि प्रदेश में लगातार नक्सलियों का सरेंडर हो रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प का परिणाम है. राज्य सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और बस्तर क्षेत्र के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के प्रयास तेज किए गए हैं. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति के चलते बड़े-बड़े नक्सली न्यूट्रलाइज किए जा रहे हैं और आने वाले कुछ दिनों में बस्तर नक्सल मुक्त होगा.

डिप्टी सीएम साव बोले- नक्सलियों से रिश्ता निभाती रही विपक्ष

कांग्रेस द्वारा नक्सल उन्मूलन के रोडमैप को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए डीसीएम साव ने कहा कि कांग्रेस नक्सलियों से रिश्ता निभाती रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रोडमैप पूरी दुनिया के सामने है, जिसके नाम पर घोटाले किए गए, छत्तीसगढ़ के विकास को अवरुद्ध किया गया और नक्सलियों को खुली छूट दी गई. अब जब सफलता मिल रही है तो कांग्रेस श्रेय लेने सामने आ रही है और सुरक्षा बलों के कार्य पर सवाल खड़े कर रही है.

  • Related Posts

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    ACB; प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग

    बिलासपुर, छत्तीसागढ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती