RMC;कांग्रेस को झटका, संदीप साहू ही होंगे निगम में नेता प्रतिपक्ष…पांच पार्षदों का समर्थन, अब निगम में कांग्रेस के सिर्फ दो पार्षद बचे

रायपुर, रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का स्थिति को लेकर चल रहा कनफ्यूजन की स्थिति खत्म हो गई है। संदीप साहू समेत पांचों पार्षदों ने सभापति सूर्यकांत राठौर से मुलाकात कर नेता प्रतिपक्ष के लिए संदीप साहू के नाम पर समर्थन जताया है।

सभापति सूर्यकांत राठौर के बुलावे पर जयश्री नायक, रोनीता प्रकाश जगहत.रेणु जंयत साहू और दीप मनीराम साहू ने उनसे मुलाकात की और अपना मत बताया। इसके साथ ही कांग्रेस से बगावत कर पार्षद चुनाव लड़कर चुनाव जीतने वाले पार्षद आकाश तिवारी को बड़ा झटका लगा है और उन्हे मायूस होना पड़ सकता है।

नाराज पार्षदों ने बताया की ख़ुद कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर के लिए पर्यवेक्षक बनाया था , रायपुर के पार्षदों ने संदीप साहू का नाम लिया था । जिसके बाद शहर कांग्रेस कमेटी ने पत्र जारी किया लेकिन बाद में कुछ नेताओं ने इसे बदल दिया यह ग़लत बात है

बता दें की पूर्व में शहर जिला कांग्रेस ने सबसे पहले संदीप साहू का ही नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए सभापति को भेजा था। लेकिन कुछ महिनों बाद कुछ कांग्रेसी नेताओ ने आकाश तिवारी को ले जाकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात की, फिर अध्यक्ष बैज ने प्रदेश के कुछ निगमों के नेता प्रतिपक्षों की सूची जारी की तो इसमें संदीप साहू की जगह आकाश तिवारी का नाम था।

मामला जब वायरल हुआ तो कांग्रेस के 7 पार्षदों में से संदीप साहू समेत 5 पार्षदों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद निगम में कांग्रेस के सिर्फ दो ही पार्षद बाकि हैं। सूर्यकांत राठौर ने बताया की पूर्व के पत्र और विपक्षी पार्षदो के मत अनुसार फिलहाल संदीप साहू ही नेता प्रतिपक्ष है।

  • Related Posts

    ACTION; सुरक्षा मानकों की कमी पर 9 बसों पर कार्रवाई, 19,600 रुपए का शमन शुल्क वसूल

    महासमुंद, परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री बसों में आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।…

    MINING; प्रतिबंध हटते ही रेत माफिया का आतंक शुरु, वन अफसर और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कन्हैया नाला बांध के…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच