चैन्नई, तमिलनाडू में टीवीके की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. टीवीके प्रमुख शनिवार सुबह 11 बजे तमिननाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. खबरों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया. राज्यपाल भवन में हुई मुलाकात के बाद विजय ने इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को स्वीकार कर लिया है.
राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल
अटकलें ये भी है कि राहुल गांधी भी थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. हालांकि इस पर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं हैं. अभिनेता से नेता बनने की उनकी यात्रा ने तमिलनाडु की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है. लोग अब विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर नई उम्मीद लगा रहे हैं.
इन पार्टियों के समर्थन से बनी सरकार
तमिननाडू में विजय की टीवीके कई पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के 5 विधायक टीवीके के समर्थन में आए. सीपीआई के 2 सीपीआई(एम) के 2 और वीसीके के दो विधायकों ने टीवीके को समर्थन दिया.
आखिरी झणों में आ रही थी अड़चनें
विजय के पक्ष में जो कुछ हो रहा था, वह लगभग तय लग रहा था, लेकिन आखिरी क्षणों में कुछ अड़चनें आ गई थीं. वीसीके, एएमएमके और एक आईयूएमएल विधायक के साथ अंतिम बातचीत होने के बाद सभी दलों ने टीवीके का साथ देने की बात कही. इसके बाद शाम छह बजे विजय ने राज्यपाल आरवी अर्लेकर से तीसरी बार मुलाकात की और बताया कि उन्हें अब 121 विधायकों का समर्थन प्राप्त है.







