
महासमुंद, गर्मी बढ़ते ही जंगलों में वन्य प्राणियों पर खतरे भी बढ़ने लगे हैं। महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शिकारियों ने करंट बिछाकर एक तेंदुए और एक बायसन (गौर) की जान ले ली। यह घटना खल्लारी सर्किल के मातेश्वरी पहाड़ी के पास, नेशनल हाईवे-353 से सटे जंगल में हुई।

सोमवार सुबह जब वन विभाग की टीम गश्त पर थी,तब दोनों जानवर मृत मिले। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों जानवरों की मौत बिजली के करंट लगने से हुई है। विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा बनवाया और पोस्टमार्टम करवाया। इस घटना ने वन विभाग को सतर्क कर दिया है।
महासमुंद डीएफओ पंकज राजपूत ने इसे बहुत गंभीर मानते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।बता दें गर्मी बढते ही वना अफसर एवं कर्मचारी घर में दुबके हुए है। जंगल में शिकारियों का बोलबाला है। शाम ढलते ही वन्यप्राणियों की शिकार में वे सक्रिय हो जाते है।