TEMPLE; जगन्नाथ मंदिर के पुनरुत्थान की तैयारी प्रारंभ

0 विधायक पुरंदर मिश्रा की पहल पर धमतरी के जगन्नाथ मंदिर का उड़ीसा शैली में होगा जीर्णोद्धार

धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी जिला मुख्यालय में मठ मंदिर चौक स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जगदीश मंदिर ट्रस्ट द्वारा लिए गए इस निर्णय से न केवल मंदिर की प्राचीन गरिमा को पुनः प्रतिष्ठित किया जाएगा, बल्कि धमतरी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नया आयाम मिलेगा।

विधायक पुरंदर मिश्रा की मौजूदगी में मंदिर की भव्‍यता और दिव्यता को नये स्वरूप में ढालने के लिए उड़ीसा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत उड़ीसा के पारंपरिक आर्किटेक्ट्स और कारीगरों की सहायता से मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न किया जाएगा। यह मंदिर वर्षों से धर्म, संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक रहा है। यहां रथयात्रा 106 वर्षों से निकाली जा रही। इस वर्ष रथयात्रा 107वीं बार संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लिया।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के संबंध में रायपुर उत्तर के विधायक एवं श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट रायपुर के अध्यक्ष विधायक पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से धमतरी पहुंचे थे। उनके साथ विख्यात वास्तुविद डॉ. अशोक दुबे, धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा, एसडीएम पियूष तिवारी एवं मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया तथा भावी जीर्णोद्धार की रूपरेखा और डिज़ाइन पर गहन विमर्श कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। हाल ही में आयोजित ट्रस्ट की बैठक में डॉ. हीरा महावर को मंदिर जीर्णोद्धार समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी बालकृष्ण शर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष किरण कुमार गांधी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सचिव प्रकाश गांधी, सह-सचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टीगण श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल (सीए), बिपिन पटेल, मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, रमेश लाट, भरत सोनी, अनिल मित्तल सहित विशेष आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल, रविकान्त अग्रवाल एवं सेवा कार्य में समर्पित दिलीप सोनी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी