POLITICS; ‘IS और ISIS की साजिश…’,ओवैसी की बिलावल को खरी-खरी; पूछा- मां बेनजीर भुट्टो और दादा जुल्फिकार को किसने मारा?

नई दिल्ली, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लगातार पाकिस्तान को लताड़ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने पाकिस्तान के राजनेता बिलावल भुट्टो जरदारी पर जोरदार पलटवार किया।पाकिस्तान के राजनेता बिलावल भुट्टो जरदारी की ‘खून बहेगा’ वाली टिप्पणी पर जोरदार हमला करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता को याद रखना चाहिए कि उनकी मां और पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और उनके दादा पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो को किसने मारा था।

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत

बता दें कि बिलावल भुट्टो 2023 तक पाकिस्तान के विदेश मंत्री रहे और सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इस आतंकी हमले में 25 पर्यटक और एक कश्मीरी मारे गए थे।

बिलावल भुट्टो ने क्या कहा था?

शुक्रवार को एक रैली में बिलावल भुट्टो ने कहा था कि सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी… या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका खून। बिलावल भुट्टो की इस टिप्पणी पर भारत में कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और जमकर निशाना साधा।

अमेरिका से चलता है आपका घर 

बिलावल भुट्टो की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा, ‘ऐसी बचकानी बातें भूल जाइए। उन्हें नहीं पता कि उनके दादा का क्या हुआ? उनकी मां के साथ क्या हुआ? उनकी मां को आतंकवादियों ने मार डाला। इसलिए कम से कम उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। क्या आपको पता भी है कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं? जब तक अमेरिका आपको कुछ नहीं देता, आप देश नहीं चला सकते और आप हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं।’

हिम्मत है तो भारत आ जाओ: पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी पाकिस्तानी राजनेता बिलावल भुट्टो की टिप्पणी पर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी बहादुरी का कोई मतलब नहीं है और अगर उनमें हिम्मत है तो भारत आ जाओ। पाटिल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं ‘जल है तो बल है’। मोदी ने कहा है कि पाकिस्तान को (सिंधु जल संधि के तहत) पानी नहीं मिलना चाहिए। हुआ यूं कि बिलावल भड़क गए। उनका कहना है कि अगर नदी में पानी नहीं दिया गया तो भारत में खून की नदी बह जाएगी।” “क्या हम डरेंगे? मैं उनसे (भुट्टो) कहता हूं कि भाई, अगर थोड़ी भी हिम्मत है तो यहां आ जाओ। ऐसी बहादुरी की चिंता किए बिना पानी बचाना हमारी जिम्मेदारी है।

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी