PADDY;‘संजीवनी’ धान इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही कैंसर की रोकथाम में भी है मददगार

रायपुर ,इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानियों ने छत्‍तीसगढ़ के पारंपरिक ज्ञान का उपयोग करते हुए धान की नवीन औषधीय किस्म ‘संजीवनी’ विकसित की है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कैंसर कोशिकाओं की रोकथाम में उपयोगी पाई गई है। संजीवनी का विकास छत्तीसगढ़ की पारंपरिक औषधीय धान की किस्मों से चयन कर किया गया है। इसके औषधीय गुणों के वैज्ञानिक आधार का विस्तृत विश्लेषण कर इस किस्म को तैयार किया गया है। केवल 10 दिन तक इसका उपयोग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि देखी गई है। राज्यपाल को कुलपति डा चंदेल ने इस धान की विषेशताओं से अवगत कराया।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा चंदेल ने बताया है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के सहयोग से पिछले छह वर्षों में किए गए शोध के बाद तैयार संजीवनी किस्म में मौजूद उच्च स्तर के फाइटोकेमिकल्स के कारण ही इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कैंसररोधी औषधीय गुण मिले हैं। केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान लखनऊ व टाटा मेमोरियल मुंबई द्वारा किए गए स्वतंत्र अध्ययनों में संजीवनी चावल में प्रारंभिक तौर पर मानव स्तन कैंसर कोशिका के विरुद्ध कैंसर अवरोधी गुण देखे गए हैं। अनुसंधान कार्य इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानी डा. दीपक शर्मा और भाभा एटामिक अनुसंधान केंद्र के विज्ञानी डा. दीपक शर्मा के मागर्दशन में संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संजीवनी धान में सामान्य धान की अपेक्षा 231 अतिरिक्त फाइटोकेमिकल्स पाए गए हैं, जिनमें से सात मेटोबोलाइट शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के लिए आवश्यक ट्रांस्क्रिप्शन फैक्टर को सक्रिय करते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य बीज उपसमिति ने संजीवनी धान की किस्म की अनुशंसा की है। इसके अलावा बौना लुचई, छत्तीसगढ़ तेजस धान, इंद्रावती धान और छत्तीसगढ़ ट्राम्बे मूंगफली नवीन किस्मों को भी अनुशंसित किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NUTRITION; पोषण जागरूकता की अलख, संतुलित आहार-विहार के प्रसार से बदली खान-पान की सोच

    0 महिलाओं और विद्यार्थियों को जंक फूड के दुष्प्रभाव, पोषण की कमी से उत्पन्न रोगों एवं सुरक्षित भोजन निर्माण की वैज्ञानिक जानकारी देकर स्वास्थ्य जागरूकता को किया गया सशक्त नारायणपुर,…

    LPG; अब 35 दिन से पहले नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने बदला नियम

    रायपुर, घरेलू गैस को लेकर सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के बुकिंग नियमों में बदलाव कर दिया है. घरेलू गैस बुकिंग के…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम