PADDY; किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई, पटवारी हडाताल के बाद भी रकबा सुधारने पुख्ता इंतजाम

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों की समस्याओं और शिकायतों पर शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जि़ला स्तर तक प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। भू-अभिलेख, विपणन और सहकारिता विभाग आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं, ताकि किसी भी पंजीकृत किसान को धान बेचने में परेशानी न हो।

समिति स्तर पर रकबा और खसरा सुधार की सुविधा

 एग्री स्टेक और डिजिटल फसल सर्वेक्षण से जुड़े रकबा सुधार के मामलों में अब किसानों को तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है। समिति मॉड्यूल में ‘खसरा मैपिंग’ और ‘एग्री स्टेक से भूमि विवरण सिंक’ का विकल्प दिया गया है। इसके ज़रिए समिति ऑपरेटर छूटे हुए खसरे जोड़ रहे हैं और तहसीलदारों के अनुमोदन के बाद विवरण अपडेट हो रहा है। ग्राम पंचायतों में डिजिटल फसल सर्वेक्षण और पीवी सर्वे के आँकड़ों का प्रकाशन कर आपत्तियों का भौतिक सत्यापन और निराकरण किया जा रहा है। प्रदेश की 12 तहसीलों में ग्राम सभाओं से मिली 8,202 दावा-आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है।

’जि़लेवार प्रगति पर एक नज़र’

बालोद जिले में शून्य रकबा वाले 5,743 किसानों में से 3,140 का सुधार हो चुका है, शेष डेटा 2 से 3 दिन में सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। बिलासपुर जिले के सेमरताल  (714 में से 550) और पौंसरा (414 में से 174) समितियों में किसानों की समस्या सुलझाई गई। डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लंबित खसरे 13 नवंबर के 31 हजार 338 से घटकर 20 नवंबर तक 13 हजार 805 रह गए हैं। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के 243 प्रभावित किसानों में से 49 का सुधार पूरा हो चुका है, बाकी पर काम जारी है। महासमुंद जिले में दावा-आपत्ति के आधार पर 258 किसानों की जानकारी सत्यापन के बाद उच्च कार्यालय भेजी गई है। जशपुर जिले में 5 हजार 653 खसरों के संशोधन का प्रस्ताव आयुक्त भू-अभिलेख को भेजा गया है। वहीं 23 केंद्रों में अब तक 209 किसानों से 1059.28 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। धमतरी जिले के 44 किसानों की भूमि समिति मॉड्यूल से जुड़ गई है और समस्या समाप्त हो गई है। रायगढ़, रायपुर और राजनांदगाँव जिले में दावा-आपत्तियों का परीक्षण कर पोर्टल में संशोधन जारी है; गलत फसल प्रविष्टि के मामलों में दोबारा स्थल जाँच की जा रही है। 
’हड़ताल के बीच वैकल्पिक व्यवस्थाएँ’

 पटवारियों की हड़ताल के बावजूद किसानों का काम न रुके, इसके लिए संबंधित तहसीलदारों की आईडी सक्रिय की गई हैं। दावा-आपत्तियों के भौतिक सत्यापन के लिए राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है और जि़ला व अनुभाग स्तर पर नियमित समीक्षा की जा रही है। डिजिटल फसल सर्वेक्षण सत्यापन ऑनलाइन, जियो-रेफरेंस और फोटो सहित तहसीलदारों द्वारा अनुमोदित किया जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; महासमुंद जिले में अवैध धान के भंडारण पर कार्रवाई, दो दिनों में 6 स्थानों से धान एवं चावल जब्त

    महासमुंद, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए…

    FOX NUT; कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में 26 एवं 27 नवंबर 2026 को स्वामी विवेकानन्द सभागार,…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई