PADDY; छत्‍तीसगढ़ में अब चार फरवरी तक होगी धान खरीदी, छुट्टी के दिन भी बेच सकेंगे किसान, आदेश जारी

रायपुर,  छत्‍तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्‍छी खबर है। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। अब छत्तीसगढ़ में चार फरवरी तक धान खरीदी होगी। इसके अलावा प्रदेश के किसान शनिवार और रविवार को भी धान बेच सकेंगे।

अब तक 138 लाख टन धान की खरीदी

छत्‍तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख टन धान की खरीदी का रिकार्ड पहले ही टूट चुका है। राज्य में अब तक 138 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो कि बीते साल की तुलना में लगभग 31 लाख टन अधिक है।

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अभी एक दिन शेष है। प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख टन धान की खरीदी हो रही है। इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है। राज्य में इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का परिपालन सुनिश्चित करते हुए किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।

26 लाख 85 हजार किसानों ने कराया अपना पंजीयन

किसानों से चालू विपणन वर्ष में 29 जनवरी तक 133.88 लाख टन धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 104 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 23 लाख 68 हजार 810 किसान धान बेच चुके हैं। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के राज्य में 26 लाख 85 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।

राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग भी समानांतर रूप से जारी है। मिलर्स द्वारा खरीदी केंद्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। अब तक 101 लाख 85 हजार 181 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 91 लाख 13 हजार टन धान का उठाव किया जा चुका है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FERTILIZER; एकड़ पीछे रासायनिक खाद की मात्रा कटौती से किसानों में आक्रोश,आंदोलन की तैयारी

    रायपुर, कृषि विश्वविद्यालय की सलाह पर एकड़ पीछे रासायनिक खाद की मात्रा में शासन द्वारा कटौती किये जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त हो रहा । इसका संकेत बीते बुधवार…

    VC;कुलपति ने महाविद्यालय भवन का निर्माण जुलाई तक पूर्ण करने के दिए निर्देश,टीम भावना के साथ कार्य करने की हिदायत

    0 कृषि महाविद्यालय नारायणपुर पहुंचे कुलपति डा चंदेल, निर्माण कार्यों का लिया जायजा नारायणपुर, इंडिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर के कुलपति डा गिरीश चंदेल ने गात दिवस लिंगो मुदलियाल…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…