GUNMAN; अब और शोषण नहीं सहेंगे गनमैन, छत्तीसगढ़ में हक के लिए हो रहे लामबंद

0 नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से जारी हो रहे शस्त्र लाइसेंस पर रोक लगाने की मांग

रायपुर,छत्तीसगढ़ के सुरक्षा तंत्र की रीढ़ कहे जाने वाले गनमैन और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड अब अपने हक और सम्मान की लड़ाई के लिए एकजुट हो रहे हैं। राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब, मोतीबाग में छत्तीसगढ़ गनमैन प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड वेलफेयर सोसायटी और पूर्व सैनिक कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक सम्मेलन का नेतृत्व संरक्षक नायब सूबेदार मणि शंकर साहू (रिटायर्ड आर्मी) और सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर डड़सेना ने किया। यह सम्मेलन केवल एक सभा नहीं, बल्कि हजारों गनमैनों की दबी आवाज को बुलंद करने का एक ऐतिहासिक प्रयास था।

सम्मेलन में गनमैनों की समस्याओं वेतन विसंगतियों, असुरक्षित कार्य परिस्थितियों, सामाजिक सुरक्षा की कमी और शोषण पर गहन चर्चा हुई। आयोजकों ने बताया कि गनमैन अक्सर अपने अधिकारों से वंचित रहते हैं। सिक्योरिटी एजेंसियां भर्ती शुल्क, वर्दी शुल्क और मासिक वेतन से अवैध कटौती के जरिए उनका शोषण करती हैं। भविष्य निधि (पीएफ), मेडिकल बीमा और आपातकालीन छुट्टियों जैसे बुनियादी अधिकार भी उन्हें नहीं मिलते।

नंदकिशोर डड़सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक अपील करते हुए कहा, हम गनमैन समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात डटकर काम करते हैं, लेकिन हमारी अपनी सुरक्षा और सम्मान की कोई गारंटी नहीं। सिक्योरिटी एजेंसियां हमारी मजबूरी का फायदा उठाती हैं। यह सम्मेलन हमारी एकता और शक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि संगठन ने पहले भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को 28 बिंदुओं वाला ज्ञापन सौंपा था। इसमें सिक्योरिटी मॉनिटरिंग कमेटी गठन, सिक्योरिटी पोर्टल, समान वेतनमान, एकसमान वर्दी, पीएफ, ईएसआईसी, बीमा और सुरक्षा प्रहरी योजना के तहत पुत्री विवाह व संतानों के लिए सैनिक स्कूल व उच्च शिक्षा हेतु पैकेज की मांग शामिल थी। इसके अलावा, कुछ जिलों में नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से जारी हो रहे शस्त्र लाइसेंस पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई।

आयोजन में शामिल वरिष्ठ सदस्यों जैसे विजय प्रकाश गुप्ता, संतोष शर्मा, शेख नईम खान, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार टंडन, चोलामगन कौशिक, रूपेश साहू, सुरेंद्र जायसवाल, गोविंदा साहू, विकास यादव, घासीराम साहू, लवन साहू, भूपेंद्र साहू, रेवतराम साहू और शेषनारायण सिंह चौहान ने इस संकल्प को और मजबूती दी।

  • Related Posts

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    0 डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री साय रायपुर, छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार…

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश