PLANE CRASH; कानपुर के गंगा बैराज के पास ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया. गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में जा गिरा. इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई. पूरा हादस 11:50 बजे हुआ. चार सीटों वाले इस ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के खेत में गिरते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. तेज आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों में सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले थे, जबकि को-पायलट अभिषेक कर्नाटक के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया. अधिकारियों की टीम दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है. घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

व‍िमान हादसे बाद इसके कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें व‍िमान पूरी तरह से चकनाचूर नजर आया. वीड‍ियो में कॉकपिट के पास फंसा हुआ एक पायलट नजर आ रहा है. विमान की एक सीट भी टूटकर बाहर पड़ी हुई है. घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है. तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच DGCA की टीम द्वारा की जाएगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा