ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर बाद बाइक से घर लौट रहे थे। दो दुर्घटना में पांच लोगों की मौत से सडक़ सुरक्षा की कलई बार फिर खुल गई है। पहली घटना कुसमुंडा से गांव खोडरी की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। तेजरफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में फूल सिंह (58) और नरसिंह (28) की मौत हो गई। जबकि घायल यशवंत सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि ग्रामीण एक बाइक से गेवरा बस्ती की ओर गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। रास्ते में खोडरी मोड़ गेवरा बस्ती चांदनी चौक के पास विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरद्स्त थी कि स्कार्पियो के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके परखच्चे उड़ गए। स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीनों ग्रामीण सडक़ पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोंटें आई। सिर में गंभीर चोट आने से फूलसिंह और नरसिंह की मौके पर मौत हो गई। घायल यशवंत को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई। पिता पुत्र सरइसिंगार के निवासी बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना का कारण स्कार्पियो की तेज रफ्तार बताई जा रही है। गति होने से चालक खुद को गेवरा के चांदनी चौक खोडरी मोड़ पर संभाल नहीं सका और विपरित दिशा से आ रही पल्सर बाइक को ठोकर मार दिया। गति तेज में अचानक ब्रेक लगाने से स्कार्पियो सड़क पर अनियंत्रित होकर दूसरे साइड में चली गई। घटना में पिता पुत्र की मौत से परिवार में मातम पसरा है। उनका रो- रोकर बुरा हाल है। आसपास में भी सन्नाटा पसरा है।

कनबेरी रोड पर जोड़ा पुल के पास दो बाइक टकराई, कैटरर्स सहित दो की मौत

दूसरी घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र में जोड़ा पुल के पास हुई। जहां दो बाइक आपस में टकरा गई। दोनों गाडिय़ों पर पांच लोग सवार थे। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें शिव सिंह के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है। शिव सिंह ग्राम खम्हरिया थाना बलौदा का रहने वाला था। कैटरर्स का काम करता था। कोरबा से काम करके मंगलवार को बाइक से घर लौट रहा था।

उसके साथ एक और युवक बाइक पर सवार थे। जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक सवार था, जो कनबेरी की ओर से कोरबा तरफ जा रहा था। दूसरी बाइक पर सवार युवक की भी मौत हो गई है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर कोरबा पुलिस जांच कर रही है। इस दुर्घटना का कारण भी दो गाडिय़ों की तेज रफ्तार बताई जा रही है। रफ्तार अधिक होने से बाइक चालक खुद को संभाल नहीं सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा