FOOD; काठाडीह स्कूल में सामुदायिक भागीदारी से विद्यार्थियों को न्योता भोज

रायपुर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के काठाडीह परिसर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत सामुदायिक भागीदारी से विद्यार्थियों को न्योता भोज दिया गया। रायपुर के संभागायुक्त एवं कुलपति महादेव कावरे एवं श्रीमती जयश्री कावरे द्वारा अपने सुपुत्र मौक्तिक कावरे के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण छात्र-छात्राओं के बीच अपनेपन की भावना का विकास एवं सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित भोज में लगभग 150 शालेय छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।

कार्यक्रम के आरंभ में श्रीमती जयश्री कावरे का शाला नायक एवं नायिका द्वारा स्वनिर्मित पुष्प गुच्छ से स्वागत किया एवं शुभकामना पत्र भेंट किया। संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम के पश्चात शाला के विकास कार्यों की तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों की जानकारी प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती उषा साव ने दी। अतिथियों के साथ पंगत में न्योता भोज से छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह की भावना एवं हर्ष-उल्लास का वातावरण विकसित हुआ। शाला परिसर में एक पेड़ मां के नाम का पौधारोपण श्रीमती जयश्री कावरे ने किया। शाला के रसोईयों लक्ष्मी ध्रुव, विमला ध्रुव, उमा धनगर ने बनाकर बच्चों को परोसा तथा स्वच्छता कर्मचारी राजबती साहू रही।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर  छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के माध्यान भोजन में सामुदायिक भागीदारी एवं सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    PADDY; खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में महासमुंद जिले में 20 नए धान उपार्जन केन्द्रों को मिली अनुमति, किसान गदगद

    महासमुंद, अब किसानों को धान बेचने के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पडेगी। राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं…

    FOOD; सात दिनों में 376 नमूने लिए गए, 550 किलो एनालॉग पनीर नष्ट, हेल्पलाइन नंबर 9340597097 जारी

    रायपुर. त्योहारी सीजन के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान चलाया…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती