Zomato; जोमैटो से खाना मंगाना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने 20% बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, आज से लागू

नईदिल्ली, जोमैटो से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है. एटर्नल लिमिटेड ने फूड डिलीवरी ऑर्डर्स पर प्लेटफॉर्म फीस 20% बढ़ाकर 10 से 12 रुपये कर दी है. दीपिंदर गोयल की कंपनी ने अगस्त 2023 में 2 रुपये से फीस की शुरुआत की थी और कई बार इसे बढ़ाया. जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटकर 25 करोड़ रुपये रहा, लेकिन रेवेन्यू 7,167 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. शेयर बाजार में भी स्टॉक ने बीते 6 महीनों में 45% से ज्यादा की तेजी दर्ज की है.

जोमैटो से फूड ऑर्डर करने वालों के लिए एक बुरी खबर है. वह यह है कि अब जोमैटो से फूड ऑर्डर करना आपको महंगा पड़ सकता है. इसका कारण यह है कि फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी एटर्नल लिमिटेड ने फूड डिलीवरी ऑर्डर्स पर 20% तक प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है. ग्राहकों को जोमैटो से फूड ऑर्डर करने पर प्लेटफॉर्म फीस के तौर पर अब 10 रुपये की बजाय 12 रुपये का भुगतान करना होगा. कंपनी ने एक साल पहले प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी की थी. बढ़ी हुई प्लेटफॉर्म फीस मंगलवार 2 सितंबर, 2025 से लागू कर दी गई है.

10 की बजाय 12 रुपये देनी होगी फीस

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी एटर्नल लिमिटेड ने मंगलवार को फूड डिलीवरी ऑर्डर्स पर प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने की घोषणा की है. उसने कहा है कि अब ग्राहकों को 10 की बजाय 12 रुपये फीस देनी होगी. कंपनी ने पिछले साल अगस्त 2023 में प्लेटफॉर्म फीस की शुरुआत केवल 2 रुपये से की थी, लेकिन धीरे-धीरे इसे कई चरणों में बढ़ाया गया.

सालभर में कई बार बढ़ाई गई फीस

जोमैटो के सह-संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने अगस्त 2023 में इस फीस की शुरुआत की थी. इसका उद्देश्य मार्जिन सुधारना और मुनाफा बढ़ाना था. शुरुआत में प्लेटफॉर्म फीस 2 रुपये रखी गई, जिसे बाद में 2023 में 3 रुपये, जनवरी 2024 में 4 रुपये और अक्टूबर 2024 में त्योहारों के दौरान सीधे 10 रुपये कर दिया गया. अब एक साल बाद इसे फिर से बढ़ाकर 12 रुपये कर दिया गया है.

  • Related Posts

    PADDY; खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में महासमुंद जिले में 20 नए धान उपार्जन केन्द्रों को मिली अनुमति, किसान गदगद

    महासमुंद, अब किसानों को धान बेचने के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पडेगी। राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं…

    FOOD; सात दिनों में 376 नमूने लिए गए, 550 किलो एनालॉग पनीर नष्ट, हेल्पलाइन नंबर 9340597097 जारी

    रायपुर. त्योहारी सीजन के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान चलाया…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती