PM; मोदी बिलासपुर-उसलापुर रेल ओवर रेल फ्लाई ओवर एवं भिलाई में 50 मेगावाट रेलवे सोलर पावर प्लांट राष्ट्र को समर्पित करेंगे

*प्रधानमंत्री 24 फरवरी को ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे*

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी 2024 को  दोपहर 12:30 बजे  वीडियो  कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे ।  प्रधानमंत्री कार्यक्रम  के  दौरान 34,400  करोड़  रुपये  से  अधिक  की  कई विकास  परियोजनाओं  का  उद्दघाटन, लोकार्पण  और  शिलान्यास  करेंगे ।  ये परियोजनाएँ  सड़क, रेलवे,  कोयला,  बिजली  और  सौर  ऊर्जा  सहित  कई  महत्वपूर्ण  क्षेत्रों से संबन्धित है ।

प्रधानमंत्री  छत्तीसगढ़  में  रेल  बुनियादी  ढांचे  की  मजबूती के लिए  लगभग  300  करोड़  रुपये  की  लागत  से  नवनिर्मित बिलासपुर-उसलापुर  रेल ओवर रेल फ्लाईओवर  का  लोकार्पण  करेंगे ।  प्रधानमंत्री  भिलाई  में  50  मेगावाट  का  रेलवे सोलर पावर प्लांट को भी  राष्ट्र  को  समर्पित  करेंगे  ।  50 मेगावाट रेलवे सोलर पावर प्लांट

भिलाई में रू. 280 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित रेलवे सोलर पावर प्लांट की क्षमता 50 मेगावाट है । इस सोलर पावर प्लांट के माध्यम से सौर ऊर्जा द्वारा रेल गाड़ियों का परिचालन, ग्रीन इनर्जी : क्लीन इनर्जी के संकल्पना का विकास, कार्बन डायऑक्साइड के उत्सर्जन में प्रति वर्ष 86000 टन की कमी तथा जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे से निपटने में यह सोलर पावर प्लांट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । इसके साथ ही यह सोलर पावर प्लांट भारतीय रेल की ऊर्जा आवश्यकता की आपूर्ति के साथ-साथ राजस्व की भ बचत करेगी । 

बिलासपुर – उसलापुर रेल ओवर रेल फ्लाइओवर

बिलासपुर से उसलापुर के मध्य रु. 303 करोड़ की लागत से 10.5 कि.मी. लंबी रेल ओवर रेल फ्लाइओवर का निर्माण किया गया है । यह फ्लाइओवर मुंबई हावड़ा मेन लाइन पर अवस्थित है एवं हावड़ा से कटनी  की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण रेलवे लाइन को यह सीधे जोड़ती है । इस फ़्लाइओवर से सेक्शन की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ  मेन लाइन के ट्रेफिक  को स्मूथ बनाने में मदद मिलेगी तथा इसके माध्यम से ट्रेनों की गति बढ़ेगी तथा उनको गंतव्य तक पहुँचने में  कम समय लगेगा । इसके साथ ही बिजली ताप घरों को होगी कोयले की तीव्र आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी जिससे आर्थिक विकास में वृद्धि के साथ साथ रोजगार की संभावनाएं भी प्रबल होगी । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां