POLITICS; देश का खून खौल रहा, पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा…‘मन की बात’ में पहलगाम हमले पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। अपने कार्यक्रम की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए इस हमले से मन में गहरी पीड़ा है। पीएम ने कहा कि हमारे देश के लोगों में जो आक्रोश है, वो पूरी दुनिया में भी है। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सबने कड़ी निंदा की। पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमले के पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है। आतंकी हमले की तस्वीरें देखकर हर भारतीय का खून खौल रहा है। ये हमला आतंकियों की कायरता को दिखाता है। कश्मीर में शांति लौट रही थी। निर्माण कार्यों में गति आई थी। पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी। कमाई हो रही थी। आतंकियों को ये रास नहीं आया। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता हमारी लड़ाई का आधार है।

आज दुनिया देख रही है कि आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है। भारत के लोगों में जो आक्रोश है, वह पूरी दुनिया में है। मुझे ग्लोबल लीडर्स ने फोन किए। इस जघन्य आतंकी हमले की सबने कठोर निंदा की है। मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। पूरा विश्व इस लड़ाई में हमारे साथ खड़ा है। पीड़ित परिवारों को भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा। साजिश रचने वालों को कठोर सजा मिलेगी।

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी