PO0LITICS; पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित

रायपुर,  विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश संगठन के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाले दो नेताओं पर कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने अपने निष्कासन आदेश में कहा है कि दोनों नेताओं ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर तथ्यहीन आरोप लगाए है।

बता दें कि बृहस्पति सिंह ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सैलजा को जल्द हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप था कि सैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गई थीं। हीरोइन की तरह फोटो खिंचवाने में व्यस्त थीं। वहीं विनय जायसवाल ने प्रदेश सहप्रभारी चंदन यादव पर टिकट के एवज में सात लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। दोनों नेताओं को पार्टी ने नोटिस जारी किया था। संतोषजनक जवाब नहीं आने पर पार्टी ने दोनों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; आम आदमी पार्टी के पुराने साथी मुन्ना बिसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने,जयदीप और शिव की भी नियुक्ति

    रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के…

    BJP; अशोक बजाज बोले-भाजपा मूल्य आधारित राजनीति करती है , चंदखुरी में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा कि भाजपा एक सिद्धांतवादी पार्टी है तथा सदैव मूल्यों की राजनीति करती है। उन्होंने वैचारिक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां