SNAKE BITE; नागलोक में जहरीले सांपों का कहर,दो मासूम बच्चियों समेत 3 को डसा, तीनों की मौत

अंबिकापुर, सरगुजा के नागलोक में  प्री-मानसून एक्टिविटी की वजह से हो रही बारिश व उमस से बिल में छिपे जहरीले सांप बाहर निकल रहे हैं। बारिश के मौसम में सरगुजा संभाग में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती है। इसी बीच सरगुजा अंचल में सर्पदंश से 2 मासूम बच्ची सहित 3 लोगों की मौत हो गई।

बलरामपुर जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र के ग्राम बिरहोर में शनिवार की रात 3 वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता के साथ खाट पर सोई थी जो सर्पदंश के शिकार हो गई थी। उसे इलाज के लिए कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिरहोर पाठ निवासी सुमन नगेशिया की 3 वर्षीय बेटी किरण शनिवार की रात को वह खाट पर सोई थी। खाना खाने के बाद माता-पिता खाट से उठाकर किनारे सुलाने के दौरान वह रोने लगी। यह देख परिजन ने बिस्तर को उठाया तो उसमें करैत सांप था।

दूसरी घटना सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडोनगर की है। 5 वर्षीय बच्ची शनिवार की रात अपने माता-पिता के साथ जमीन पर सोई थी। ग्राम पंडोनगर निवासी बृजमोहन पंडो के घर शनिवार की रात लाइट नहीं थी। खाना खाकर वह पत्नी सुगबगिया, बेटी मुस्कान व नताशा के साथ जमीन पर सोया था। सुबह करीब 4 बजे 5 वर्षीय बेटी मुस्कान ने कहा कि उसे पैर-हाथ व कमर में दर्द हो रहा है। इसके कुछ देर बाद उसे सांस लेने में दिकत होने लगी और मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया। परिजन उसे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बालिका को सांप ने डसा था।
वहीं तीसरी घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के कतकालो की है। 60 वर्षीय महिला अपने घर में खाट पर पति के साथ सोई थी, जो देर रात सर्पदंश (Snake bite) की शिकार हो गई थी। देर रात उसने पति से कहा कि उसके दाएं पैर में किसी चीज ने काट दिया है। पति ने टॉर्च जलाकर देखा तो बिस्तर में करैत सांप (Snake bite) था। इसके बाद परिवार के सदस्योंं ने सांप को मार डाला और महिला को सीतापुर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    WEATHER; हवा-पानी से वनोपज संग्राहकों की चिंता बढ़ी, महुआ फूल और इमली पार असर

    जगदलपुर, बस्तर क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन इस बदलाव ने किसानों और वनोपज संग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है।…

    WEATHER; छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, महुआ और आम की फसल को नुकसान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार देर रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां