POLICE;बलौदाबाजार हिंसा,पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थाने तो MLA कार्यालय पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

भिलाई,  बलौदाबाजार हिंसा मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी होने के बाद भी वहां नहीं जाने पर पुलिस ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड पर नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव को 18 जुलाई को बलौदाबाजार कोतवाली थाना में पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है।

बता दें कि बलौदाबाजार पुलिस ने 10 जून को बलौदाबाजार में हुए सतनामी समाज के हिंसक प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया है। सतनामी समाज की सभा में देवेंद्र यादव उपस्थित थे। उसके बाद आगजनी, हिंसा और तोड़फोड़ की घटना हुई थी।

आरोप है कि विधायक देवेंद्र यादव ने सतनामी समाज की सभा में लोगों को भड़काने का काम किया था। जिसके चलते ये घटना हुई थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए तीसरी बार नोटिस दिया है। बलौदाबाजार पुलिस ने विधायक के सेक्टर-5 स्टीट-41 स्थित कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड पर नोटिस चस्पा किया है।

बलौदाबाजार पुलिस ने इसके पहले भी विधायक देवेंद्र यादव को दो बार नोटिस जारी किया गया था। जिस पर विधायक देवेंद्र यादव वहां तो नहीं गए लेकिन, हाई कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका दायर करने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने कहा था की हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करूंगा, उसके बाद जो भी निर्देश आएगा, उसका पालन किया जाएगा। इधर, दूसरे नोटिस की तिथि बीतने के बाद बलौदाबाजार पुलिस ने फिर नोटिस जारी कर 18 जुलाई को कोतवाली में पूछताछ बुलाया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD; महासमुंद जिले में बड़ा LPG घोटाला, सुरक्षा के लिए सौंपे गए 6 टैंकरों से 1.5 करोड़ की गैस चोरी,नौकर गिरफ्तार, मालिक-डायरेक्टर फरार

    महासमुंद, ईरान युद्ध के चलते  देश में रसोई गैस की कमी के बीच छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से कालाबाजारी का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां ‘ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स’ के…

     ED; शराब घोटाले में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, 5.39 करोड़ नगद और 3 किलो सोना जब्त

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की रायपुर जोनल ऑफिस टीम ने बीते 30 अप्रैल 2026…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…