VOILENCE; न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश सी.बी.बाजपेयी ने महकोनी अमर गुफा का लिया जायजा

*बलौदाबाजार में होगी पीठ की सुनवाई, कक्ष आबंटित,गिरफ्तार शिक्षक मोहन बंजारे निलंबित

रायपुर, बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखाम तोड़े जाने की जांच औपचारिक तौर पर आज से शुरू हो गई है। घटना की जांच करने न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी.बी. बाजपेयी बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने  सबसे पहले कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से घटना के संबध में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर पहुंचकर अपर कलेक्टर कार्यालय में दस्तावेज देखे एवं अपर कलेक्टर को तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इसके बाद श्री बाजपेयी ने ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में स्थित जैतखाम तोड़े जाने वाले घटना स्थल का निरीक्षण किया।

श्री बाजपेयी ने कहा कि बलौदाबाजार में ही जांच आयोग की सुनवाई होगी ।  इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कक्ष आबंटित कर दिया गया है। कक्ष क्रमांक 1 को श्री सी.बी. बाजपेयी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय,बिलासपुर हेतु, कक्ष क्रमांक 2 न्यायालयीन उपयोग हेतु एवं कक्ष क्रमांक 3 न्यायिक जांच आयोग के स्टॉफ हेतु आबंटित किया गया है। श्री  बाजपेयी ने कहा कि सभी पक्षों से शपथ पत्र में जानकारी ली जाएगी,  इसके बाद बयान और प्रति परीक्षण की कार्रवाई होगी। कलेक्ट्रेट आगजनी घटना में गिरफ्तार शिक्षक मोहन बंजारे निलंबित

बलौदाबाजार में विगत 10 जून को संयुक्त जिला कार्यालय में हुई आगजनी घटना के अभियुक्त शिक्षक मोहन बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मोहन बंजारे व्याख्याता (एल.बी.) के रूप में शा.उ.मा.वि गोड़ा विकासखण्ड पलारी में पदस्थ थे। उनके विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में अपराध कमांक 381/2024 धारा 147, 148, 149, 294, 506, 186, 353, 332, 307, 435, 120बी, 427 भादवि सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3,4 के अन्तर्गत दिनांक 15 जुलाई 2024  को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है। उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (2) (क) के तहत किया गया है। निलंबन अवधि में सम्बंधित को नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी