POLICE; ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को आखिरी मौका, 21 से 30 जुलाई तक फिर खुलेगा पंजीयन पोर्टल

रायपुर, राजधानी रायपुर में ई-रिक्शा और ऑटो परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए चलाए जा रहे पंजीयन एवं QR कोड अभियान के तहत वाहन चालकों को एक और मौका दिया गया है। डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर 21 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक 10 दिनों के लिए पंजीयन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिन ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है या QR कोड नहीं लगवाया है, उनके लिए यह अंतिम अवसर होगा।

अब तक 15 हजार से अधिक वाहनों का पंजीयन

यातायात पुलिस द्वारा संचालित अभियान के तहत अब तक 15,047 ई-रिक्शा एवं ऑटो का सफलतापूर्वक पंजीयन किया जा चुका है। इनमें से 12,337 वाहनों पर QR कोड भी लगाए जा चुके हैं। QR कोड के माध्यम से वाहन और चालक की जानकारी तत्काल उपलब्ध हो जाती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ती है और यातायात प्रबंधन को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

रोजाना लगाए जा रहे हैं QR कोड

यातायात पुलिस मुख्यालय कालीबाड़ी, रायपुर में पहले से पंजीकृत ई-रिक्शा और ऑटो पर प्रतिदिन QR कोड लगाने का कार्य लगातार जारी है। हालांकि, कई वाहन चालक शहर से बाहर होने या अन्य कारणों से निर्धारित समय में पंजीयन नहीं करा सके थे। ई-रिक्शा एवं ऑटो संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने शेष वाहन चालकों को एक और अवसर देने की मांग की थी। इसके बाद डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा ने जनहित और वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए पंजीयन पोर्टल को 21 जुलाई से 30 जुलाई तक पुनः खोलने के निर्देश दिए।

निर्धारित अवधि में कराना होगा पंजीयन

यातायात पुलिस ने सभी अपंजीकृत ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से अपील की है कि वे तय समय सीमा के भीतर यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी, रायपुर पहुंचकर अपना पंजीयन पूरा कराएं। जिन वाहनों का पंजीयन पहले ही हो चुका है लेकिन QR कोड नहीं लगाया गया है, वे भी इसी अवधि में अपना QR कोड लगवा सकते हैं।

QR कोड से होंगे कई फायदे

यातायात विभाग के अनुसार QR कोड प्रणाली लागू होने से कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे—

यात्रियों की सुरक्षा मजबूत होगी।
वाहन और चालक की पहचान तुरंत हो सकेगी।
शिकायतों का त्वरित निराकरण आसान होगा।
यातायात व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनेगी।
अवैध संचालन पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी