POLICE; ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, राजधानी में पुलिस चलाएगी अभियान, एसपी बोले- किसी को भी ना छोड़े

रायपुर, राजधानी रायपुर के एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन कोई भी करे, उसे बिल्कुल न छोड़ें, चाहे उनका ही वाहन या चालक क्यों न हो। सख्ती के साथ चालान काटकर जुर्माना वसूली की कार्रवाई करे। उन्होंने सभी से खुद भी दोपहिया चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर दूसरों के लिए आदर्श स्थापित करने की अपील की। वे यातायात में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की यातायात मुख्यालय भवन के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ले रहे थे।

बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से पुलिस कप्तान ने शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। साथ ही और अच्छी व्यवस्था बनाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारी-कर्मचारियों को भी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत देते हुए कप्तान ने कहा कि अपने शरीर की सुरक्षा करना आवश्यक है। जब खुद नियमों का पालन करेंगे तो आम जन को संदेश देने के लिए हमें नैतिक बल मिलेगा। उन्होंने कर्मचारियों से साफ-सुथरा वर्दी पहनने के साथ ड्यूटी के दौरान आम नागरिकों से सद्व्यवहार करने को कहा। यदि कोई वाहन चालक दुर्व्यवहार करता है तो इसकी सूचना तत्काल अपने थाना प्रभारी को या नजदीकी पुलिस थाने की पेट्रोलिंग को जरूर दें।

पुलिस कप्तान ने कहा कि शराब सेवन कर वाहन चलाने, बुलेट वाहन में पटाखे की आवाज निकालने वाले लापरवाह चालकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चला कर धरपकड़ की आवश्यकता है। शहर के भीतर प्रमुख मार्गों पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें। ड्यूटी के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति आने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या आपने वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करें, ताकि आपराधिक घटनाओं को होने से पहले रोक जा सके। किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगे तो अपने अधिकारियों बताएं। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER;अफीम की अवैध खेती का असर ! वर्षों से एक ही जगह जमे 58 पटवारियों का तबादला

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ में अफीम की अवैध खेती का असर दिखने लगा है। दुर्ग जिले में एक कृषि अधिकारी को निलंबित कर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं…

    BMC; उरकुरा में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 5 करोड़ देने की घोषणा , बीरगांव में 21.40 करोड़ के नए कार्यों का ऐलान

    0 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 55 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर, उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कल शाम बीरगांव नगर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां