POLITICS;धनेंद्र साहू ने कहा –चारागाह पर ग्रामीणों का अधिकार, भू-माफियाओं के लिए हटाई गई बस्ती, नकटी में तोड़फोड़ भाजपा सरकार का अपराधिक कार्य

रायपुर, नकटी मामले में कांग्रेस जांच समिति ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस नेताओं ने 1930-31 की चकबंदी रिपोर्ट से लेकर 2024 में आवास सचिव के पत्र को दिखाते हुए कहा कि सभी सरकारी दस्तावेज ग्रामीणों के पक्ष में दिखाई देते हैं. फिर भी छुट्टी के दिन सुबह-सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई कर बस्तीवासियों को हटाया गया. इसके पीछे कही मकसद नवा रायपुर क्षेत्र के नकटी गांव की जमीन पर भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाना तो नहीं है.

पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने अक्टूबर 2024 में आवास सचिव की ओर से रायपुर कलेक्टर को लिखे गए पत्र को दिखाते हुए कहा कि इस पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि इसमें खसरा नंबर 460, 465, 524, 698, 700 और 701. कुल 29.172 हेक्टेयर भूमि आबंटन हेतु कलेक्टर पत्र लिखा है. इसमें कच्चे-पक्के मकान बने हुए हैं. अतिक्रमण बढ़ते जा रहा. इससे जनप्रतिनिधियों को विशेष आवासीय योजना के तहत भूखंड दिए जाने में बाधा उत्पन्न होगा. अतिक्रमण को हटाने और मंडल को शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने की कार्यवाही करें, लेकिन गृह मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव कहते हैं कि हमने कोई जमीन नहीं मांगी. इस पत्र में लेकिन सब कुछ स्पष्ट हो रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि खसरा नंबर 407, 477 और 524 इन तीनों को मिलाकर 24 हेक्टेयर होता है. यह जमीन आज भी राजस्व रिकॉर्ड में सम्लित चारागाह के रूप में दर्ज है. इसमें शासकीय भूमि सिर्फ 3 हेक्टयर है. इसमें खसरा नंबर 698, 700 और 701 है, जो कि NRDA के नाम दर्ज है. राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे एवं नकटी मामले की कमेटी के सदस्यों ने पत्रकार वार्ता लेकर नकटी मामले सरकार पर क्रूरता के आरोप लगा था।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि नकटी में किया गया तोड़ फोड़ भाजपा सरकार की अपराधिक कार्य था। बिना किसी कार्य योजना के गरीबो के मकानो को तोड़ा गया। भाजपा सरकार ने गरीबो का मकान तोड़ कर जो क्रूरता दिखाई है। उसके चौतरफा विरोध के बाद लगातार सरकार झूठ परोस रही है। भाजपा की सरकार 50 वर्षों से नकटी गांव में रह रहे गरीबों के घर को तोड़कर अपने तानाशाही चरित्र को प्रदर्शित किया है विधायकों का आवास बनाने के लिए अन्य सरकारी जमीनों का उपयोग करना था लेकिन नकटी गांव की जनता के प्रति भाजपा की दुर्भावना सामने आई है। नकटी गांव की जनता के घरों को अवैध बताने वाली भाजपा की सरकार जवाब दे जब वह जमीन अवैध थी वहां प्रधानमंत्री आवास कैसे बन गया नकटी में निवास कर रहे लोगों का राशन कार्ड आधार कार्ड उनके घरों पर बिजली कैसे पहुंच गई। नकटी गांव के नागरिकों से बिना चर्चा किये आधी रात को उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया बारिश के मौसम में गरीबों को घर से बेघर किया गया यह अन्याय है कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी को सरकारी नौकरी से वंचित करने 1051 सरकारी अस्पतालों की जांच का ठेका निजी कंपनी को

    रायपुर,  प्रदेश के 1051 सरकारी अस्पतालों में होने वाली जांच का जिम्मा निजी कंपनी को देने का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा…

    BJP; भाजपा मीडिया विभाग की बैठक में हमलावर विपक्ष के आरोपों का मुखरता से जवाब देने बनी रणनीति

    रायपुर। प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग की बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने हाल ही में हमालावर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’