HEALTH; लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी को सरकारी नौकरी से वंचित करने 1051 सरकारी अस्पतालों की जांच का ठेका निजी कंपनी को

रायपुर,  प्रदेश के 1051 सरकारी अस्पतालों में होने वाली जांच का जिम्मा निजी कंपनी को देने का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते ढाई साल में जानबूझकर सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को खराब किया है। मरीजों को परेशान किया। ताकि सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में सौंपकर भाजपा मोटी कमीशनखोरी एवं भ्रष्टाचार कर सके। प्रदेश के 1051 सरकारी अस्पताल में संचालित पैथोलॉजी लैब को पहले ही ठेका में दे दिया गया है। अब रेडियोलॉजी विभाग जिसमें एक्स-रे, सिटी स्कैन सहित 100 से अधिक प्रकार की जांच होती है, अब निजी कम्पनी को देने की तैयारी है।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में 134 प्रकार, सिविल अस्पताल में 111 प्रकार, सीएचसी में 97 प्रकार, पीएचसी 64 प्रकार की जांच निःशुल्क होती थी, लेकिन अब जांच निजी कम्पनी करेगी। इससे मरीजों को मोटा रकम खर्च करना पड़ेगा ही। प्रदेश के युवा जो पैथालॉजी एवं रेडियोलॉजी की पढ़ाई किये है उन्हें अब सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। इससे प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से स्वास्थ्य विभाग सम्हल नहीं रहा है तो इस्तीफा क्यों नहीं दे देते? कांग्रेस सरकार के दौरान हमर लैब में जांच की सुविधा मजबूत की गई थी सरकारी अस्पतालो में व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया था ताकि गरीब जनता को ईलाज के लिये भटकना न पड़े, निजी संस्थानों की मोटी फीस देने से बच सके। लेकिन भाजपा सरकार की नीयत में खोट है इनकी नीति हर जनकल्याण के योजनाओं का निजीकरण करना है। कांग्रेस मांग करती है सरकारी अस्पतालों की जांच का निजीकरण न किया जाये, बल्कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाये। पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी विभाग में रिक्त पदों में नियमित भर्ती किया जाये ताकि गरीब मरीजों को बेहतर जांच की सुविधा मिल सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा मीडिया विभाग की बैठक में हमलावर विपक्ष के आरोपों का मुखरता से जवाब देने बनी रणनीति

    रायपुर। प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग की बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने हाल ही में हमालावर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों…

    POLITICS; ‘7 दिन में न्याय का वादा था, लेकिन…’ रेप-मर्डर केस में पीड़िता की विधायक मां ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस में पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक रत्ना डेबनाथ ने सरकार बनने के 2 महीने बाद चुप्पी तोड़ी…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’