POLITICS;कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा ने फुल छाप 11 नेताओं को थमाया मानहानि का नोटिस, पूर्व विधायकों ने लगाया था टिकट बेचने का आरोप

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रभारी और हरियाणा के सिरसा से लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने भाजपा के 11 नेताओं को नोटिस भेजकर दो दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सैलजा ने जिन नेताओं को नोटिस भेजा है, वे पहले कांग्रेस में थे। वर्तमान में भाजपा में शामिल होकर सक्रिय हैं। इन नेताओं को सिरसा लोकसभा चुनाव में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, भाजपा के नेताओं ने कहा है कि वे नोटिस से डरने वाले नहीं हैं। कुमारी सैलजा के नोटिस पर सियासत भी गर्म हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सैलजा ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व महापौर वाणी राव, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता रावटे, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व प्रदेश ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर, उषा पटेल, आलोक पांडेय, अजय बंसल और अरुण सिंह को नोटिस भेजा है।

बताते चलें कि भाजपा के नेताओं ने सिरसा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस की पूर्व प्रभारी सैलजा पर कोयला और शराब घोटाले का सरंक्षण देने का आरोप लगाया था। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ में बतौर प्रभारी काम करते हुए सैलजा ने टिकट वितरण के मामले में उचित उम्मीदवारों की अनदेखी की थी। सिर्फ पैसा देने वाले लोगों को टिकट दिया गया था। यही कारण रहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को हार का का सामना करना पड़ा। नेताओं का कहा था कि सिरसा में आने का मकसद केवल यही था कि मतदाताओं को सैलजा के बारे में जानकारी मिल सके कि किस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

कांग्रेसी नेता अपने कर्मों की वजह से चुनाव हार रहे-केदार

वनमंत्री केदार कश्यप ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया है कि अरुण सिसोदिया ने भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नोटिस दिया था। उस नोटिस का क्या हुआ। कांग्रेसी नेता अपने बुरे कर्मों की वजह से चुनाव हार रहे हैं। विधानसभा में चुनाव की हार की हताश से कांग्रेस उबर नहीं पा रही है। लोगों के साथ गलत करने वाले कांग्रेस नेताओं को खामियाजा भुगतना होगा। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को सजा जनता जरूर देगी।

भाजपा के नेता आलोक पांडेय ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर कुमारी सैलेजा के नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने लिख है कि कुमारी सैलजा ने लीगल नोटिस भिजवाया है। मैंने जो आरोप लगाए हैं, पूरे सबूतों के साथ लगाए हैं। मैं डरने वालों में से नहीं हूं। अपनी हार को सामने देखकर हताश और निराश होकर ऐसा कर रही हैं। आरोपों के सारे तथ्य दिए जाएंगे। उन्होंने पैसे वाले लोगों को आगे बढ़ाया। उन्हें पीसीसी डेलीगेट बनवाया।

ईडी के प्रेस नोट में सब स्पष्ट-विजय शर्मा 

कुमारी सैलजा के 11 भाजपा नेताओं को भेजे गए नोटिस को लेकर भाजपा भी हमलावर हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सैलजा को मानना चाहिए कि उनके संरक्षण में कांग्रेस में क्या हुआ था। ईडी ने अपने प्रेस नोट में सबकुछ स्पष्ट कर दिया है। महादेव सट्टा एप, कोल घोटाले को नकारा नहीं जा सकता है। यह सब केंद्र सरकार के संरक्षण में नहीं हुआ था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; आलोक श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत 

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव को भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

    POLITICS; नवीन पटनायक की BJD का बड़ा एक्शन, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को किया सस्पेंड

    भुवनेश्वर,  बीजू जनता दल (बीजद) ने ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के लिए अपने छह विधायकों को निलंबित कर…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम