POLITICS;भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी खिलाफ चुनाव आयोग और थाने में शिकायत, कांग्रेस नेता ने की अयोग्य घोषित करने करने की मांग

रायपुर, रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और खम्हारडीह थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है। उन्होंने आयोग से प्रत्याशी को अयोग्य घोषित करने की मांग भी की है।

प्रवीण जैन ने शिकायत में बताया है कि एक्स(ट्विटर), फेसबुक समेत अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म में ओपी चौधरी ने एक महिला पर्वतारोही याशी जैन का वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत और मेरी फोटो लगाकर स्वयं के लिए वोट की अपील की जा रही है, जिसे हजारों लोगों ने देखा और सुना है। जब मैंने याशी जैन और उनके पिता अखिलेश जैन से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा तो उन्होंने लिखित रूप से जबाव दिया है कि यह वीडियो याशी जैन द्वारा नही बनाया गया।

उन्होंने बताया है कि किसी कार्यक्रम में पत्रकारों से गैर राजनैतिक बातचीत के अंश को उठाकर उसका राजनैतिक लाभ लेने के लिए यह वीडियो ओपी चौधरी द्वारा तैयार किया गया।जनता को गुमराह करने कांग्रेस पार्टी के नेताओं की फोटो का दुरुपयोग किया गया है। यह कूटरचित और भ्रामक वीडियो ओपी चौधरी ने राजनैतिक लाभ की पूर्ति के लिए इस्तेमाल कर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश है।इससे चुनाव आयोग के सुचिता पूर्वक चुनाव अभियान पर धक्का लगा है।

जैन ने कहा है कि इस वीडियो के वायरल होने से कांग्रेस पार्टी के नेताओं की छवि आम जनता के बीच खराब हो रही है।यह कृत्य आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।मतदाता को भी दिग्भ्रमित करने का षड्यंत्र है। प्रवीण जैन ने शिकायत पत्र में कूटरचना, धोखेबाजी, जालसाजी, मानहानि और षड्यांत करने पर ओपी चौधरी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने और अयोग्य घोषित करने करने की मांग की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    BJP; भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, किरण सिंह देव बोले-2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र