POLITICS; कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजधानी में किया रोड शो,पिता राजीव गांधी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

 रायपुर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार समाप्त होने से एक दिन पहले मंगलवार शाम को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपना रोड शो किया। प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से कार में सवार होकर रोड शो स्थल पहुंचीं। स्थल पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी अपने कार में खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया ।रोड शो स्थल पहुंचने पर प्रियंका का अतिशबाजी का स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार प्रियंका गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भूपेश कका जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रियंका गांधी ने गोवर्धन पूजा कर पिता राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि देकर ‘रथ” पर सवार हुई। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, महापौर एजाज ढेबर और राजधानी रायपुर की अलग-अलग चारों सीटों के कांग्रेस प्रत्याशी भी रथ पर नजर आए।

लोग अपने घरों की छत और बालकनी से बरसाए फूल

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखा। लोग अपने घर की छत और बालकनी में हाथों में फूल-माला लिए हुए खड़े थे।जैसे ही घर के सामने रथ में सवार प्रियंका गांधी पहुंची, लोगों ने फूल बरसाए,माला फेंका, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर रथ में रख दिया। प्रियंका गांधी भी सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने किया स्वागत

इससे पहले रायपुर पहुंचने पर प्रियंका गांधी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ विमानतल पर प्रियंका जी का स्वागत किया। स्वागत के दौरान छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सप्तगिरी उल्का, विजय जांगिड़ व अन्य नेता उपस्थित थे।

सातवीं बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर थीं प्रियंका गांधी

बता दें कि प्रियंका गांधी इस साल सातवीं बार छत्तीसगढ़ के दौरे आई हैं। वर्ष की शुरूआत में 25 फरवरी को प्रियंका कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने आई थी। इसके बाद 12 अप्रैल वे जगदलपुर में भरोसे के सम्मेलन, 22 सितंबर को भिलाई में महिला सम्मलेन, छह अक्टूबर को कांकेर में पंचायती राज महासम्मेलन व 30 अक्टूबर को बिलासपुर व खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया था। इसके बाद फिर वे सात नवंबर को बालोद में एक चुनावी सभा में शामिल हुई थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;वकीलों को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता,भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नए प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी का स्वागत

    रायपुर, भाजपा विधि प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी का आज अधिवक्ता चेंबर, रायपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ, रायपुर शहर जिला के संयोजक नन्द कुमार साहू के नेतृत्व…

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती