POLITICS;मैदान में उतरते ही कांग्रेस प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज, सरेआम नोट बांटने का लगा आरोप

जगदलपुर,  लोकसभा चुनाव के तारीखों के एलान होते ही प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार जोर शोर से शुरु हो गया है वहीं राजनीतिक पार्टियों का एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो गया है। इसके अलावा आचार संहिता के उल्लंघन करने का भी मामला सामने आ रहा है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और लोकसभा उम्मीदवार कवासी लखमा के खिलाफ कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की शिकायत के आधार पर सोमवार को लखमा और पार्टी के एक अन्य नेता सुशील मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले और भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे लखमा को पार्टी ने बस्तर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। मौर्य कांग्रेस की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लखमा और मौर्य के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लखमा के खिलाफ कार्रवाई को कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश करार दिया है।

‘यह भाजपा का षड़यंत्र है’

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संचार शाखा के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, “यह भाजपा का षड़यंत्र है। भाजपा बौखला गई है। लखमा एक जन नेता हैं और बस्तर क्षेत्र में लोगों पर उनकी अच्छी खासी पकड़ है। जैसे ही उन्हें बस्तर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया, भाजपा ने साजिश रचनी शुरू कर दी और ताजा कदम (प्राथमिकी दर्ज करना) उसी साजिश का हिस्सा है। हम भाजपा के ऐसे कदमों के खिलाफ लड़ेंगे।”

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……