POLITICS; अफीम खेती की जांच करने कांग्रेस ने किया 10 सदस्‍यीय टीम का गठन, पूर्व विधायक प्रीतम राम को बनाया संयोजक

रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्का की खेती के बीच अफीम के पेड़ उगाए जाने का मामला सामने आया था. करीब 9 एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी. जानकारी सामने आई थी कि यह खेती भाजपा नेता विनायक ताम्रकर द्वारा की जा रही थी. इस मामले में भाजपा ने पार्टी के नेता विनायक ताम्रकार को निष्‍कासित कर दिया था. मामले के तूल पकड़ने के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भी घटना स्‍थल का निरीक्षण किया था.

कांग्रेस ने जांच के लिए बनाई समिति

अब अफीम की खेती मामले में सियासत तेज हो गई है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया है. इसमें पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम को जांच समिति का संयोजक नियुक्त किया है. पूरे मामले में 10 सदस्‍यीय टीम जांच करेगी.

दुर्ग और बलरामपुर में आए अफीम की खेती के मामले

राज्य के दुर्ग और छत्तीसगढ़ से अफीम की खेती के मामले सामने आ चुके हैं. दोनों ही जगह अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी. पुलिस ने दोनों ही शहरों में तुरंत कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं भाजपा नेता विनायक ताम्रकार का नाम सामने आने के बाद पार्टी ने उसे संगठन से निष्‍कासित कर दिय था.

बाद में पुलिस ने विनायक ताम्रकार के साथ उसके दो अन्‍य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, मंगलवार को निष्कासित भाजपा नेता के भाई बृजेश की अवैध तरीके से बनी दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए जमींदोज कर दिया.

क्‍या है पूरा मामला?

दुर्ग के समोदा गांव में अवैध रूप से हाे रही अफीम की खेती का मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है. पुलिस ने इस मामले में पहले ही भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. इसके अलावा करीब 8 लाख रुपये की अफीम भी पुलिस ने जब्त की है. पुलिस द्वारा अवैध अफीम की फसल को काटकर नष्‍ट करने की प्रक्रिया लगातार की जा रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी