POLITICS; आतंकवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, बोले- पाक में पनाह लिए आतंकियों को घुसकर मारेगा भारत

 नई दिल्ली, रॉयटर्स, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करने के बाद सीमा पार भागने वाले किसी अपराधी को भारत पाकिस्तान में घुसकर मारेगा।

उन्होंने कहा, आतंकी यदि पाकिस्तान भाग जाएगा, तो हम उसे मारने के लिए पड़ोसी देश में घुस जाएंगे। सीएनएन न्यूज18 को दिए साक्षात्कार में रक्षा मंत्री ने कहा, भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है। लेकिन अगर कोई बार-बार भारत को आंखें दिखाएगा, भारत आएगा और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश करेगा, तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।

राजनाथ की यह टिप्पणी ब्रिटेन के गार्जियन अखबार द्वारा एक रिपोर्ट प्रकाशित करने के एक दिन बाद आई है। इसमें कहा गया है कि भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकियों को खत्म करने की व्यापक योजना के तहत 2020 से अब तक पाकिस्तान में लगभग 20 अपराधियों को मार डाला है।

यह ‘झूठा’ दुष्प्रचार

भारत के विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट पर टिप्पणी के लिए रॉयटर के अनुरोध का जवाब नहीं दिया, जबकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देने से इन्कार करता रहा है। पाकिस्तान ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि उसके पास उसकी जमीन पर दो नागरिकों की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने के विश्वसनीय साक्ष्य हैं। इस पर भारत ने कहा कि यह ”झूठा और दुर्भावनापूर्ण” दुष्प्रचार है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    पटना,  बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। अब नए सीएम के लिए तैयार रहें। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने…

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति