रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी के मिडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी एवं कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि पार्टी को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पार्टी के वरिष्ठ,समर्पित एवं जमीनी कार्यकर्ता मुन्ना बिसेन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी एवं अभिषेक मिश्रा ने जयदीप खनूजा को प्रदेश प्रवक्ता तथा शिव कुमार शर्मा को प्रदेश कार्यालय प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।
श्री झा ने कहा है कि इन नियुक्तियों से पार्टी में उत्साह का वातावरण निर्मित होते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।







