POLITICS; नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी भगत का पहला छत्तीसगढ़ दौरा 27 से, तीन दिनों तक लेंगे पदाधिकारियों की मैराथन बैठक

रायपुर, लोकसभा सांसद सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार 27 सितंबर को प्रदेश आ रहे हैं। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक करेंगे।

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी और लोकसभा सांसद सुखदेव भगत 27 से 29 सितंबर तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके प्रवास का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दौरे के दौरान वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा फ्रंटल संगठनों और विभिन्न विभागों के प्रमुखों से भी चर्चा करेंगे। सुखदेव भगत कांग्रेस विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी रणनीति और पार्टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

27 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे

कार्यक्रम के अनुसार सुखदेव भगत 27 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे राजीव भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे। शाम 5:30 बजे राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद शाम 6:30 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। दिनभर के कार्यक्रम के बाद वे रायपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक

28 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसके बाद फ्रंटल संगठनों और विभागों के प्रमुखों के साथ दोपहर 2 बजे से बैठक निर्धारित है। शाम 4 बजे कनेक्ट सेंटर टीम के साथ बैठक होगी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक सेटअप को लेकर ब्रीफिंग होगी। रात 8 बजे कांग्रेस विधायकों के साथ डिनर और चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद रायपुर में ही रात्रि विश्राम होगा।

PCC पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात

29 सितंबर को सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। दोपहर 12 बजे PCC अनुशासन समिति की बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे तक वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन बैठकें होंगी। शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक कोर कोऑर्डिनेशन बैठक होगी। इसमें सुखदेव भगत के अलावा AICC सचिव एस.ए. संपत कुमार, AICC सचिव जरिता लैटफ्लांग, AICC संयुक्त सचिव विजय जांगिड़, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल होंगे।

29 सितंबर की शाम दिल्ली रवाना होंगे

दौरे के अंतिम दिन शाम 6:30 बजे चाय के साथ प्रवास का समापन होगा। इसके बाद शाम 7:15 बजे सुखदेव भगत रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात 9:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट से नई दिल्ली जाएंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा