POLITICS; मंत्री ने हाथ जोड़कर बुलाया, फिर भी मंच पर नहीं गए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

धमतरी , छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को बीजेपी के ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ कार्यक्रम के दौरान उस वक्त सबका ध्यान विधायक अजय चंद्राकर पर चला गया, जब वे मंच पर बैठने के बजाय कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठ गए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होने के बावजूद उन्होंने मंच से दूरी बनाए रखी। मंत्री टंकराम वर्मा ने हाथ जोड़कर उन्हें मंच पर आने का आग्रह किया, लेकिन चंद्राकर अपनी जगह पर ही बैठे रहे। बताया जा रहा है कि वे कार्यक्रम में स्वागत-सत्कार की व्यवस्था से नाराज थे।

डोमन लाल कोरसेवाड़ा के निधन का दिया हवाला

कार्यक्रम की शुरुआत में ही अजय चंद्राकर ने स्वागत कार्यक्रम को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की। उन्होंने अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाड़ा के निधन का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे दुखद समय में स्वागत-सत्कार का आयोजन उचित नहीं है। इसी बात को लेकर उन्होंने कार्यक्रम के तौर-तरीके पर सवाल उठाए। इसके बाद वे मंच पर जाने के बजाय कार्यकर्ताओं के बीच बैठ गए।

मंत्री टंकराम वर्मा ने हाथ जोड़कर बुलाया

कार्यक्रम के दौरान मंत्री टंकराम वर्मा ने अजय चंद्राकर को मंच पर आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मंच से हाथ जोड़कर आग्रह भी किया, लेकिन चंद्राकर ने उनका निमंत्रण स्वीकार नहीं किया। वे कार्यकर्ताओं के बीच बैठे रहे। मुख्य वक्ता के इस रुख से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान उनकी ओर चला गया। इस पूरे घटनाक्रम ने बीजेपी के कार्यक्रम में कुछ देर के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 30 महीने बाद जागे रायपुर ग्रामीण विधायक, लेकिन जमीनी हकीकत से फिर भागे!

    रायपुर, चुनाव नजदीक आते ही रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू को 30 महीने बाद पहली बार बिरगांव निगम के कामों की समीक्षा की याद आई। लेकिन जिस निगम के कामों…

    DEATH; दुर्ग के BJP विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, नेताओं ने जताया दुख

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश