POLITICS ‘आप’ ने कांग्रेस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, ‘…वर्ना इंडिया गठबंधन से बाहर करवा देंगे’

नई दिल्ली,एजेंसी, राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी सांसद संजय सिंह और मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस मिले हुए हैं।यही कारण है कि कांग्रेस के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को निशाने पर ले रखा है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन ने केजरीवाल को एंटी नेशनलिस्ट बताया है। अब संजय सिंह और आतिशी ने मांग की है कि कांग्रेस पार्टी 24 घंटे के अंदर अजय माकन पर कार्रवाई करे, नहीं तो आम आदमी पार्टी अन्य दलों से मांग करेगी कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर कर दिया जाए।

आप को हराने के लिए चुनाव लड़ रही कांग्रेस: आतिशी

बकौल संजय सिंह- अब हद हो गई है। अब अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के पास 24 घंटे का समय है। अजय माकन पर कार्रवाई नहीं होती है, तो हम कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर करने की मांग सहयोगी दलों से करेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने लगाया कि कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हराने के लिए चुनाव लड़ रही है। बकौल आतिशी, ‘प्रत्याशियों की लिस्ट देखकर लगता है कि कांग्रेस का मकसद भाजपा को फायदा पहुंचाना है।’

आतिशी ने कहा, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को कौन चुनाव लड़ा रहा है? यूथ कांग्रेस ने आप नेताओं के खिलाफ केस क्यों किए? कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से पैसा आ रहा है।

वहीं, संजय सिंह ने भी अजय माकन के बयान पर आपत्ति लेते हुए कहा कि यदि केजरीवाल एंटी नेशनलिस्ट हैं, तो कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में उनसे प्रचार क्यों करवाया?

संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय भी हम आखिरी समय तक कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहते थे। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं की।

  • Related Posts

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश