POLITICS; कांग्रेस नेताओं पर ACB की FIR को पूर्व सीएम बघेल ने बताया BJP की साजिश,सीएम साय पर साधा निशाना

रायपुर,  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा कथित कोयला और शराब घोटाला मामलों में पूर्व कांग्रेस मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भाजपा पर सवाल खड़े किए हैं। छग के पूर्व सीएम बघेल ने एफआईआर पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि “पिछले 3 वर्षों से ईडी और आईटी जांच कर रहे थे जांच के बाद उन्होंने अब एसीबी से एफआईआर दर्ज करने को कहा है। पहले ईडी और आईटी द्वारा की गई जांच के दौरान हमारे कई नेताओं के नाम का उल्लेख नहीं किया गया था, लेकिन अब अचानक हमारे नेताओं के नाम FIR में हैं।

बघेल ने भाजपा पर कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साजिश बताते हुए कहा कि इससे स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के नेताओं को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है… इससे पता चलता है कि विष्णुदेव साय कितने छोटी सोच के हैं…” बघेल ने कहा कि विष्णुदेव साय के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण उनके पार्टी के नेता पर एफआईआर दर्ज किया गया है। बघेल ने कहा कि कोल घोटाले और शराब घोटाले की जांच बड़ी-बड़ी एजेंशियों ने किया लेकिन ज्यादा कैस नहीं पकड़ा गया। उन्होंने सीएम साय पर साजिश करने के आरोप लगाए हैं।

बता दें छत्तीसगढ़ में कोयला और शराब घोटाले में मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर के एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (ACB) में FIR दर्ज कराई है। ईडी की ओर से दर्ज केस में कोयला घोटाले में 71 नामजद और शराब घोटाले में 35 नामजद आरोपियों के नाम शामिल है। जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है, उसमें पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, दो निलंबित आईएएस, पूर्व मुख्‍य सचिव, रिटायर्ड आईएएस अफसर सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता शामिल हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; आलोक श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत 

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव को भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

    POLITICS; नवीन पटनायक की BJD का बड़ा एक्शन, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को किया सस्पेंड

    भुवनेश्वर,  बीजू जनता दल (बीजद) ने ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के लिए अपने छह विधायकों को निलंबित कर…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम