POLITICS; दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा… भाजपा सांसद ने गंभीर आरोप के साथ सीएम को लिखा लेटर

भुवनेश्वर, वरिष्ठ भाजपा नेता और भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता सारंगी ने आरोप लगाया है कि उनके लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीसागर इलाके में लोगों के एक समूह ने उन्हें दो घंटे तक बंधक बनाए रखा. घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सारंगी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखकर दौरों के दौरान उनकी सुरक्षा के प्रति कथित उदासीनता पर सवाल उठाए.

सारंगी ने पत्र में लिखा, ‘मैं निवासियों के निमंत्रण पर सोमवार शाम को एक बैठक आयोजित करने के लिए वार्ड नंबर-43 में गई थी, इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने मेरी कार रोकी और मुझे बैठक स्थल पर जाने से रोका. मैं कार में बैठकर दो घंटे तक पुलिस द्वारा स्थिति नियंत्रण में लाए जाने का इंतजार करती रही.’

सांसद ने आरोप लगाया, ‘यह राज्य सरकार की ओर से दुर्भावनापूर्ण मंशा को दर्शाता है. राज्य सरकार मेरे बर्बाद हुए समय की भरपाई कैसे करेगी?’ पत्र में कहा गया है कि ‘विनम्रतापूर्वक, मैं पूछती हूं कि क्या मुख्यमंत्री के काफिले को सड़क पर पांच मिनट के लिए भी रोका जा सकता है? मुझे लगता है कि हर किसी का समय समान रूप से मूल्यवान है. मैं अपने उपरोक्त प्रश्न के उत्तर की उम्मीद करूंगी. सारंगी ने त्विटर पर पत्र साझा करते हुए कहा कि ‘यह यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति है. शर्मनाक.’ सत्तारूढ़ बीजू जनता दल की ओर से आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…