POLITICS; नवीन पटनायक की BJD का बड़ा एक्शन, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को किया सस्पेंड


भुवनेश्वर,  बीजू जनता दल (बीजद) ने ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के लिए अपने छह विधायकों को निलंबित कर दिया। पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक के एक आदेश के अनुसार, निलंबित विधायकों में बालीगुडा सीट से चक्रमणि कन्हार, जयदेव सीट से नबा किशोर मलिक, चौद्वार-कटक सीट से सौविक विश्वाल, बस्ता से सुबासिनी जेना, तिरतोल से रमाकांत भोई और बांकी से देवी रंजन त्रिपाठी शामिल हैं।

17 मार्च को जारी किया था कारण बताओ नोटिस
निलंबन का निर्णय बीजद की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता पटनायक ने की। इन छह विधायकों को 17 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। विधानसभा में बीजद की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार शाम को अपने जवाब प्रस्तुत किए और वे संतोषजनक नहीं पाए गए।

बीजेपी ने राज्यसभा की 4 में से 2 सीट जीती
दरअसल पिछले सोमवार को हुए द्विवार्षिक चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी ने राज्यसभा की चार सीट में से दो पर जीत हासिल की थी, जबकि विपक्षी दल बीजद और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक सीट हासिल की थी। ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी विधायकों की संख्या 79 है और उसे तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

बीजेपी को 11 वोट अधिक मिले
बीजेपी के उम्मीदवारों को 93 प्रथम वरीयता वोट मिले, जो विधानसभा में उनकी संख्या से 11 अधिक थे। एक अधिकारी ने बताया था कि इन 11 मतों में से बीजद के आठ विधायकों के और कांग्रेस के तीन विधायकों के थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; प्रीमियम पेट्रोल,औद्योगिक डीजल के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार -कांग्रेस

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.5 रू. और औद्योगिक डीजल के दाम 22 रू. जनता पर अत्याचार है। औद्योगिक डीजल के दाम बढ़ाने…

    POLITICS; पंजीयन शुल्क और गाइडलाइन दरों में वृद्धि वापस ले सरकार,दो वर्षों से वसूली गई राशि कहां गई ?

    0 योजना बंद करने पर सेस खत्म होना प्रक्रिया का भाग है अहसान नहीं -कांग्रेस रायपुर, अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर उपकर (सेस) समाप्त करने के सरकार के दावे पर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां