POLITICS; पायलट बोले- हार-जीत तो एक सिक्के के दो पहलू, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूत, हम सब मिलकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनायेंगे

रायपुर, एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि मुझे एक नयी जिम्मेदारी दी गयी है। छत्तीसगढ़ के परिणाम आश्चर्यजनक थे। हम चुनाव नही जीत पाये। हार-जीत तो एक सिक्के के दो पहलू है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने बहुत अच्छा काम किया था, जीवन और राजनीति में पीछे नहीं आगे देखना होगा। आप लोगों की मदद करने के लिये मैं पूरा प्रयास, प्रयत्न करूंगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में सबको मिलकर काम करना है।

राजीव भवन में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी की विस्तारित बैठक में आज प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि देश के विपक्ष का एकजुटता का प्रयास हुआ है। इंडिया एलांइस अनेको पार्टियों को एक गठबंधन बन गया है, बहुत जल्द सीटों का बंटवारा होगा। कई क्षेत्रीय पार्टी जो मजबूत है वहां वह चुनाव लड़ेंगे। कुछ ऐसे राज्य है जहां कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला होगा। सब मिलकर चुनाव लडेंगे तो ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटे बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की तरह है। हम लोगों को अपना दायित्व निभाना है। आने वाले लोकसभा, नगर निगम, नगर पंचायत, जिला पंचायत, पंचायत सभी चुनाव में हमें जीत हासिल करना है। आप दृढ़ संकल्पि रहेंगे तो परिणाम बहुत बेहतर आ सकते है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के जज्बे को सलाम है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूत है। हम सबको मिलकर राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनायेंगे। हमे अपने कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देना है। लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ताओं को, जनता को केन्द्र सरकार की विफलताओं के बारे में बताना है।

सचिन पायलट ने कहा कि केन्द्र की सरकार चंद उद्योगपतियों के लिये काम करती है। केन्द्र में जब कांग्रेस की मनमोहन की सरकार थी तब 14 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये। सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार सारे अधिकार कांग्रेस की सरकार ने दिया। इस सरकार ने सिर्फ अखबार, इस्तिहार, व्हाट्सएप, होर्डिंग, चमक-धमक, लोगो को गुमराह करने का काम किया है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी। आज हर वर्ग परेशान है, आज युवाओं का भविष्य अंधकार में है। पूरे देश में धर्म के नाम पर राजनीति करके वोट बटोरने का काम हो रहा है उसका कांग्रेस विरोध करती है। आज हमारी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने की है। आज से 4 साल 11 महिने के बाद सरकार बनानी है। इस दिशा में काम करने की जरूरत है। सबको साथ लेकर काम करना है।  
उन्होंने कहा कि 14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने वाली है। रूट पर ब्लॉक जिले से कार्यकर्ता आयें। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कामयाब बनायेंगे। राष्ट्रीय स्तर की कार्यक्रम पर छत्तीसगढ़ की भागीदारी रहती है। कार्यकर्ता लोगों तक जाये, गांव, कस्बे, विचारधारा से सहमत लोगों से जाकर मिले। डोनेट फॉर देश के लिये जिलेवार प्रभारी बनायेंगे। संगठन और मजबूत बनाया जाये।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अप्रैल में पूरा देश में लोकसभा चुनाव होने वाला है। नये सिरे से कांग्रेस को मजबूत करना है। नये सिरे से काम करेंगे, मजबूती से काम करेंगे और लोकसभा चुनाव में 2 से अधिक सीटे जीत कर आयेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है। जिला प्रभारियों को निदेर्शित कर समीक्षा बैठक हो गयी है। उन्होने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलो से होकर गुजरेगी और इस न्याय यात्रा को सफल बनायेंगे।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का धन्यवाद जो युवा सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया। इसके पहले कुमारी सैलजा छत्तीसगढ़ की प्रभारी रही। सैलजा ने सहयोग और समय पर मार्गदर्शन देने के लिये धन्यवाद। उन्होंने कहा कि युवा प्रभारी होने से छत्तीसगढ़ में नये उत्साह जागृत हो रहा है। युवा साथी बेहतर ढंग से जुड़ेंगे। कांग्रेस परिवार एक है हम सब एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में अच्छे परिणाम लायेंगे। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास रखते है।
बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, आभार व्यक्त फूलोदेवी नेताम ने किया।  

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; आलोक श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत 

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव को भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

    POLITICS; नवीन पटनायक की BJD का बड़ा एक्शन, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को किया सस्पेंड

    भुवनेश्वर,  बीजू जनता दल (बीजद) ने ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के लिए अपने छह विधायकों को निलंबित कर…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम